Let’s travel together.

अप्रैल माह में होगा उपनयन एवं परिचय सम्मेलन,ब्राह्मण समाज सेवा समिति की बैठक सम्पन्न

0 468

जैतहरी अनूपपुर। 2 मार्च को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जैतहरी में ब्राह्मण समाज सेवा समिति की जिला एवं तहसील इकाई की संयुक्त बैठक मनगवां रोड जयप्रकाश शर्मा के नवनिर्मित मैरिज गार्डन में संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम नरेश त्रिपाठी ने किया।

अध्यक्ष श्री द्विवेदी ने सभा को संबोधन करते हुए बताया हमारा मुख्य उद्देश्य अपने समाज के लोगों को एकजुटता बनाए रखना एवं हर सामाजिक कार्य में सभी का सहयोग लेना है आगामी माह अप्रैल में सामूहिक उपनयन संस्कार एवं परिचय सम्मेलन किया जाना है जिसमे गाँव से लेकर तहसील जिला तक के ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क करके पंजीयन करवाना है सभा को जैतहरी इकाई के तहसील अध्यक्ष रमाकांत उपाध्याय जी ने संबोधित करते हुए बताया बटुको के उपनयन संस्कार हेतु पंजीयन राशि 1100 रूपये मात्र रखा गया है जिसमे बटुको के उपनयन संस्कार पूजन एवं रहने की व्यवस्था भोजन सभी व्यवस्था इसी राशि में सम्मलित है उन्होंने उपनयन संस्कार केअलावा परिचय सम्मेलन सम्मेलन की बात रखी

महामंत्री श्री अनिल तिवारी द्वारा जानकारी दी गई कि हमारे समिति का एकाउंट संचालित है जिसके माध्यम से हम समाज के हर काम हेतु सहयोग राशि एकत्रित करते हैं। हमें इसमें बैंक द्वारा वारकोड भी मिला है जिसके माध्यम से आप अपने सदस्य राशि ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया हमारी सदस्यता राशि
मासिक, त्रैमासिक, वार्षिक रखी गई है। आप सबसे अनुरोध है आप लोग अपना ज्यादा से ज्यादा सहयोग समिति में दे ताकि कार्यक्रम को सफल बनाएँ सके उन्होंने यह भी जानकारी दिया हम कोतमा, पुष्पराजगढ, अनूपपुर, वेंकटनगर, जैतहरी, के हर जगह मासिक बैठक में लोगों को प्रेरित करेंगे ज्यादा से ज्यादा लोग अपना सहयोग प्रदान करें
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष श्री रामनरेश त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में समाज में ज्यादा से ज्यादा सहयोग राशि एवं समय देकर आगामी कार्यक्रम उपनयन संस्कार एवं परिचय सम्मेलन को सफल बनाने की बात कही कार्यक्रम में जिले के ब्राह्मण समाज समित के कई सदस्यों ने भाग लिया |

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राजगढ़ पुलिस का मानवीय चेहरा:08 माह की मासूम को मिली मां की ममता     |     आत्मा की आवाज, मूल्यबोध और धर्ममय जीवन ही सफलता का आधार” : मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज     |     रेंज हनुमान मंदिर, मंगलवार-शनिवार उमड़ती है हजारों श्रद्धालुओं की भीड़     |     बारिश न होने से बढ़ी किसानों की चिंता, धान की रोपाई ठप     |     प्रधानमंत्री योजना की सड़क खोदकर छोड़ दी, एक सप्ताह बाद भी नहीं हुई मरम्मत; दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे पर हादसे का खतरा बढ़ा     |     सत्ती टोला को मिली पक्की सड़क की सौगात, 6.77 लाख की सीसी रोड का लोकार्पण, बरसों की परेशानी हुई दूर     |     सात दिन बाद नदी में दफन मिला विजय जैन का शव, हत्या की आशंका से सनसनी     |     एडवोकेट गिरजेश कुशवाहा बने लोक अभियोजक     |     कई परिवारों को मिली बड़ी सौगात: 152 आवासहीनों को पट्टे, 286 हितग्राहियों को पीएम आवास की स्वीकृति     |     डॉ. प्रभुराम चौधरी के प्रयासों से साँची विधानसभा को मिली 5 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811