Let’s travel together.

शहर में सभी शौचालय की प्रतिदिन सफाई की जावे ताकि गंदगी न रहे- विधायक मुकेश टंडन

0 148

विदिशा। आपके विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत विदिशा विद्यायक मुकेश टंडन ने वार्ड नंबर 16 में जय स्तंभ चौक से वार्ड भ्रमण का कार्यक्रम किया जिसमें जय स्तंभ चौक से लगी हुई गली को दुरुस्त करने के निर्देश दिए एवं वार्ड नंबर 16 में भ्रमण के दौरान विभिन्न गलियों में पहुंचकर नागरिकों से संवाद कर कचरे की गाड़ी, साफ सफाई नलों में पानी गुणवत्तापूर्ण आ रहा है कि नहीं ,खंभे की स्ट्रीट लाइट यथावत जल रही है कि नहीं अथवा अन्य कोई समस्या तो नहीं है इस संबंध में नागरिकों से संवाद किया इसके पश्चात रायसेन गेट पर बने हुए शौचालय का निरीक्षण किया जिस पर सफाई न मिलने पर दरोगा को निर्देश दिए की इसको टैंकर के माध्यम से पानी डालकर व्यवस्थित धुलवाया जाए ।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की शहर में जितने भी शौचालय बने हुए हैं उनकी नियमित प्रतिदिन सफाई की जाए जिससे शहर वासियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े एवं सफाई बनी रहे इसके लिए किसी जिम्मेदार अधिकारी की ड्यूटी लगाई जाए एवं निगरानी रखी जाए।
इस दौरान प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश कुशवाहा,प्रशांत खत्री, रहमान रहीन, राजेश जाटव पप्पू सरदार, सुधीर जैन दरबार, नितिन खुराना, विकास भट्ट, आनंद लखेरा, लियाकत खान कल्लू एवं अन्य पार्टी के कार्यकर्ता एवं रेवासी लोग मौजूद थे। यह जानकारी भाजपा दुर्गा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र चौहान ने दी है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य शुभारंभ     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर हादसों का सिलसिला जारी, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार     |     अंबाडी में नल-जल योजना की मोटर जली, दो से तीन दिन पानी की सप्लाई प्रभावित; ग्रामीण परेशान     |     धान की कटाई शुरू, समर्थन मूल्य पर उपज बेचने की तैयारी में जुटे किसान     |     सुल्तानगंज अस्पताल की खुली पोल! प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, न डॉक्टर मिले न नर्स,अस्पताल की गैलरी में हुआ प्रसव     |     सप्त ऋषिराजों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह 29नवंबर को     |     170 मंडलीय समवशरण विधान प्रारंभ ,अजित चक्रवर्ती, अनिल नैनधरा सौधर्म इंद्र बने     |     11 बग्गियों में सजेगी शाही बारात, एक ही मंडप में गूंजेंगे 11 जोड़ों के विवाह मंत्र     |     भारतीय मजदूर संघ का आठवाँ त्रिवार्षिक जिला अधिवेशन सम्पन्न     |     मध्य प्रदेश लेखक संघ की बैठक में आगामी प्रांतीय कार्यक्रम और सदस्यता अभियान पर बनी रणनीति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811