Let’s travel together.

महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज में 4 दिवसीय  विज्ञान मेला का शुभारंभ

0 211

इंदौर।  महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल साइंसेज, इन्दौर के द्वारा 4 दिवसीय विज्ञान मेले का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन, डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी भारत सरकार एवं एम पी काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मध्य प्रदेश सरकार भोपाल के द्वारा उत्प्रेरित तथा प्रायोजित है ।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस में पोस्टर कॉम्पिटिशन एवम् गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ मे प्राचार्य डॉ. आनंद निघोजकर, डॉ. केतना मटकर, फाउंडर, साइफर इन्वायरमेंटल सॉल्यूशन, थाने महाराष्ट्र, डॉ नंदिनी फंडसे, पी एम बी गुजराती साइंस कॉलेज, इंदौर, कार्यक्रम समन्वयक डॉ दीपक शर्मा, डॉ. लाल कुमार चंदेल एवं डॉ. संदीप कौर होरा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई। अतिथि स्वागत डॉ. आनंद निघोजकर, स्वागत भाषण डॉ. दीपक शर्मा, अतिथि परिचय डॉ. शीतल भसीन तथा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रो. दीपांशु पाण्डेय के द्वारा दी गयी।

डॉ. केतना मटकर के द्वारा एंटरप्रेन्योरियल माइंडसेट एवं इनोवेशन पर अपना व्याख्यान दिया। कंट्रीब्यूशन ऑफ इंडियन साइंटिस्ट इन नेशन डेवलेपमेंट थीम पर ४० प्रतिभागीयो के द्वारा पोस्टर बनाए गए। जिसका निर्णय डॉ नंदिनी फंडसे के द्वारा किया गया। पोस्टर कॉम्पिटिशन के प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना पुरस्कार के रूप में १५०० रूपये दिए गए । जिसमें प्रथम प्रियल तिवारी (एम एस सी ४ सेम), द्वितीय अक्सा खान (बी एस सी १ ईयर) तथा तृतीय आरती देवांगन (बी एस सी १ ईयर) तथा दो सांत्वना पुरस्कार आजाद राजपूत एवं संजना पवार को दिए गए। इस कार्यक्रम में कुल १०० से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में प्रो. ज़हाबिया बादशाह, प्रो. प्रतिभा जैन एवं प्रो. प्रज्ञा पालीवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. सीमा शिंत्रे एवं आभार प्रो. लाल कुमार चंदेल द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811