Let’s travel together.

हूटर के प्रेम में फंसे बीजेपी-कांग्रेस नेता

0 428

अनुराग शर्मा सीहोर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश से वीआईपी कल्चर खत्म करने का सपना देखा है। इसके लिए पीएम मोदी समय-समय पर कई बार वीआईपी कल्चर खत्म करने का संदेश भी दे चुके हैं, इसके लिए नियम-कायदे में भी बदलाव किया गया। नियमों में हुए बदलाव के बाद माननीयों की गाडिय़ों से लालबत्ती तो उतर गई, लेकिन इस लालबत्ती की जगह हूटरों ने ले ली है। रौब झाडऩे का यह फौबिया जिले के बीजेपी-कांग्रेसी नेताओं में भी आसानी से देखा जा सकता है। जिले में नेताओं की गाडिय़ों पर हूटर लगे हैं। जिले में बीजेपी-कांग्रेसी नेताओं का हूटर से मोह कब भंग होगा यह कहां नहीं जा सकता।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश से वीआईपी कल्चर समाप्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पीएम मोदी द्वारा इस कल्चर को खत्म करने के सबसे पहले गाडिय़ों से लाल-पीली बत्ती हटाने के निर्देश दिए। लेकिन देखने में आ रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देखा गया वीआईपी कल्चर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सीहोर जिले की ही बात करें तो यहां बीजेपी और कांग्रेस के नेता हूटर प्रेम में बुरी तरह से फंसे हुए हैं। जिले में नेताओं की गाड़ी पर आसानी से हूटर लगा देखा जा रहा है।
जनता को परेशान करते हूटरबाज नेता
हूटर प्रेमी यह नेता, जनता को भी परेशान करने से बाज नहीं आते। देखने में आता है कि टै्रफिक में फंसे यह जनप्रतिनिधि अपनी गाडिय़ों पर लगे हूटर को बजा देते हैं, जिससे अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो जाता है। इधर जिले में टै्रफिक की जिम्मेदारी संभालने वाले जिम्मेदार भी आम लोगों को टै्रफिक के नियम बताते रहते हंै, लेकिन यह जिम्मेदार भी गाडिय़ों पर लगे हूटर को उतरवाने से परहेज करते हैं।
क्या है नियम
मोटरयान अधिनियम 1998 की धारा 212-1994 में 9 जुलाई 2013 को संशोधन किया गया, इसमें फायर बिगे्रड, एंबुलेंस, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस या विधानसभा अध्यक्ष के पायलट गाडिय़ों में हूटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही कानून व्यवस्था बनाने के दौरान सेना, पुलिस या मजिस्ट्रेट की गाडिय़ों में हूटर का प्रयोग हो सकता है, वहीं अवैध रूप से हूटर लगाने वालों पर 10 हजार रुपए जुर्माना तय किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

संभव स्टील फैक्ट्री के कैंटीन कर्मियों से मारपीट एवं ट्रक चालक से लूटपाट छह आरोपी गिरफ्तार     |     किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी,उड़द पर मिलेगा ₹600 प्रति क्विंटल बोनस     |     सागौर पहुंचकर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     रीवा हादसे के विरोध में गैरतगंज में निकलेगा विशाल मौन जुलूस     |     ग़ैरतगंज में ईद-उल-अज़हा की नमाज़ के समय तय     |     4.75 करोड़ की सड़क बनी मुसीबत,रिपटे नहीं बनने से हादसों का खतरा, डंपर खाई में पलटा     |     तालाब में उमड़ी सफेद पक्षियों की चहल-पहल, भोजन की तलाश में दिनभर मंडराते रहे पक्षी     |     भीषण जल संकट की मार, सांची क्षेत्र में सूखने लगी ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल     |     एनसीसी कैडेट्स का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न     |     30 हजार की अवैध शराब पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार… लेकिन असली शराब माफिया कौन?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811