Let’s travel together.

दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, पति की मौत, पत्नी समेत तीन गंभीर

0 141

जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने सहजपुर जा रहा था परिवार

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले की ​गैरतगंज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गैरतगंज-सिलवानी मार्ग पर मंगलवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम करमोदी के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
​ प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला नर्मदापुरम की पिपरिया तहसील के ग्राम खपड़िया निवासी राहुल यादव (40 वर्ष) अपनी पत्नी संध्या के साथ बाइक पर सवार होकर गैरतगंज तहसील के ग्राम सहजपुर जा रहे थे। वे वहां अपने एक रिश्तेदार के घर आयोजित जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन शाम करीब 6 बजे करमोदी के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। ​इस भीषण दुर्घटना में राहुल यादव की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार ग्राम हीरापुरा जिला सागर निवासी भूपेंद्र लोधी और मनोज लोधी सहित राहुल की पत्नी संध्या गंभीर रूप से घायल हो गई। ​घटना की सूचना मिलते ही राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल गैरतगंज पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
​सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल कूच कर रहे किसानों का औबेदुल्लागंज में भारी जमावड़ा, 100% मूंग खरीदी की मांग पर अड़े अन्नदाता     |     बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811