ग़ैरतगंज डबल लॉक केंद्र में खाद का पर्याप्त स्टॉक, किसानों को नहीं होगी डीएपी-यूरिया की किल्लत – कलेक्टर रोहित सिसोनिया
कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पर रखी नजर
,- किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने के निर्देश
यूरिया 566 मैट्रिक टन और एनपीके 713 मैट्रिक टन उपलब्ध, डीएपी की नई खेप खाली हो रही है, टीएसपी की रैक भी पहुंचेगी
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
जिले में रबी सीजन के दौरान किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कलेक्टर रोहित सिसोनिया के निर्देशानुसार जिले में डीएपी, यूरिया सहित अन्य उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसानों को खेती-किसानी के लिए खाद की कमी का सामना न करना पड़े।
बुधवार को ग़ैरतगंज डबल लॉक केंद्र पर खाद का पर्याप्त भंडार उपलब्ध रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्र पर यूरिया 566 मैट्रिक टन तथा एनपीके 713 मैट्रिक टन उपलब्ध है। वहीं डीएपी की 75 मैट्रिक टन की खेप बुधवार को खाली हो रही है, जिससे किसानों को डीएपी की उपलब्धता में और सुविधा मिलेगी।
इसके अलावा टीएसपी की 125 मैट्रिक टन की रैक मंडीदीप में बुधवार को लग रही है, जिससे जिले में उर्वरकों की आपूर्ति को और मजबूती मिलेगी।
कलेक्टर रोहित सिसोनिया द्वारा खाद की उपलब्धता, भंडारण एवं वितरण व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए। खाद वितरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
जिला प्रशासन की ओर से खाद की आपूर्ति बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उपलब्ध स्टॉक और आने वाली नई खेप से किसानों को रबी फसलों की बोवनी एवं कृषि कार्यों के लिए पर्याप्त खाद मिलने की उम्मीद