Let’s travel together.

जिन उपभोक्ताओं पर बिजली बिल 1500 से 2000 रुपए बकाया उनके कनेक्शन काटे 

0 163

  मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बकाया राशि वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है जिसमें गुरुवार को ग्राम दीवानगंज में 15 से 20,कनेक्शन काटे गए हैं। जिन उपभोक्ताओं पर 1500 सौ रुपए से लेकर 2000 रुपए तक बकाया है उन सभी उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। जो उपभोक्ता कनेक्शन काटने के बाद बिल की राशि जमा कर रहा है उनके लगे हाथ कनेक्शन भी जोड़े जा रहे हैं। कंपनी की जूनियर इंजीनियर मनीष कुमार ने सभी बिजली उपभोक्ताओं से बकाया राशि कंपनी में जमा कराने की अपील कि है। इन दिनों मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बकाया राशि वसूली के लिए सघन प्रयास किये जा रहे हैं। इन प्रयासों के अंतर्गत बकाया राशि वसूली के लिए घर-घर जाकर बिजली कर्मचारी और अधिकारी राजस्व वसूली में लगे हुए हैं। बिजली कंपनी ने फरवरी और मार्च के महीने में राजस्व वसूली की वृद्धि के प्रयास तेज कर दिये गये हैं।
विजीलेंस द्वारा बनाये गये प्रकरणों में बकाया राशि की वसूली भी तेज की गई है। इसके अलावा ऑडिट द्वारा निकाली गई बकाया राशि और अन्य कारणों से बकाया राशि को उपभोक्ता के बिल में जोड़कर राजस्व वसूली की जा रही है। लाइनमैन बैजनाथ ने बताया कि काटे गये कनेक्शनों की रात्रि में चेकिंग की जाएगी ताकि बकायादार उपभोक्ता अवैध रूप से बिजली का उपयोग न कर सके। यदि कोई उपभोक्ता ऐसा करता पाया जाता है तो उसके विरूद्ध बिजली अधिनियम- 2003 की धारा 138 के अंतर्गत प्रकरण बनाया जाएगा। कंपनी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा है कि टीम भावना से कार्य कर लक्ष्य की प्राप्ति करें।

इनका कहना हे –

सांची सर्कल में जितने भी गांव पड़ते हैं उन सभी गांव में उपभोक्ताओं से बिजली बिल का बकाया वसूली का प्रयास किया जा रहे हैं। दीवानगंज में 2000 रुपए तक तक बकाए बिजली उपभोक्ताओं के आज कनेक्शन काटे गए। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
-मनीष कुमार जूनियर इंजीनियर सांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

संभव स्टील फैक्ट्री के कैंटीन कर्मियों से मारपीट एवं ट्रक चालक से लूटपाट छह आरोपी गिरफ्तार     |     किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी,उड़द पर मिलेगा ₹600 प्रति क्विंटल बोनस     |     सागौर पहुंचकर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     रीवा हादसे के विरोध में गैरतगंज में निकलेगा विशाल मौन जुलूस     |     ग़ैरतगंज में ईद-उल-अज़हा की नमाज़ के समय तय     |     4.75 करोड़ की सड़क बनी मुसीबत,रिपटे नहीं बनने से हादसों का खतरा, डंपर खाई में पलटा     |     तालाब में उमड़ी सफेद पक्षियों की चहल-पहल, भोजन की तलाश में दिनभर मंडराते रहे पक्षी     |     भीषण जल संकट की मार, सांची क्षेत्र में सूखने लगी ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल     |     एनसीसी कैडेट्स का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न     |     30 हजार की अवैध शराब पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार… लेकिन असली शराब माफिया कौन?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811