सुरेंद्र जैन धरसीवा
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में धरसीवां की 78 ग्राम पंचायतों में सरपंच पंच जनपद एवं जिला पंचायत सदस्यों के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ.मतदान के बाद देर शाम से परिणाम आना शुरू हुए और जीतने वाले जश्न में डूब गए.औद्योगिक क्षेत्र से लगी ग्राम पंचायत सांकरा सिलतरा मुख्यालय धरसीवा में जो सरपंच पद के उम्मीदवार विजय हुए उससे यह स्पष्ट हुआ कि मतदाता अब पहले से बहुत जागरूक हो चुका है उसने दारू मुर्गा या धन बांटने वालों को इस बार नकारते हुए गांव के विकास को गति देने वालों को चुना है और ऐसे लोगों को चुना है जिनके सामने वह निर्भीक होकर अपनी अपने गांव की समस्याओं को बोल सके.धरसीवा में उपसरपंच रहते हुए गांव का विकास कराने वाले साहिल खान पर जनता ने विश्वास की मोहर लगाई तो वही सांकरा से रघुनाथ साहू पर विश्वास जताया है