Let’s travel together.

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यशाला

0 141

विदिशा। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी विदिशा विधानसभा क्षेत्र के दुर्गा नगर मंडल बेत्रवती मंडल बेस नगर मंडल और ढोल खेड़ी मंडल की मण्डल कार्यशाला  भाजपा जिला कार्यालय विदिशा में संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विदिशा के लोकप्रिय विधायक मुकेश टंडन आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान के जिला प्रभारी एवं भाजपा जिला महामंत्री  मुकेश तिवारी ने विशेष रूप से संबोधित किया और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी आंदोलन आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी एवं इस पूरे अभियान का महत्व उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच रखा।

हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी के नारे के साथ  मंडल कार्यशाला का आगाज हुआ सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों द्वारा भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्लंन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर विधायक मुकेश टंडन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे घर की रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु जो उत्पाद हम दैनिक उपयोग में ला रहे हैं उन उत्पादों को स्वदेशी यानी कि हमारे देश में निर्मित उत्पादों में बदलना होगा जिससे देश का पैसा देश में रहे और भारत आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़े, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भारत के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव  द्वारा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प अभियान हेतु आमजन से अपील की गई है कि वह अपनी सहभागिता इस कार्यक्रम में निभाएं और देश के विकास में अपना योगदान दें ,

पूर्ववर्ती सरकारों ने ना तो देश के विकास की चिंता की है ना ही देश को आत्मनिर्भर बनाने की तरफ कोई प्रयास किया है उन्होंने तो उल्टे विदेशी कंपनियों से सांठ गांठ कर हमारे भारत देश के पैसे को विदेशों में भेजने का काम किया है, आज आम जन को जागरुक कर स्वदेशी की अलख घर-घर पहुंचाना है और इस अभियान का आरंभ हमें अपने घरों से करना होगा, जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा संकल्प पत्र भरवाये जा रहे हैं साथ ही विभिन्न चौराहों पर हस्ताक्षर अभियान आगामी समय में आयोजित होंगे साथ ही मंडल के आत्म निर्भर भारत एवं जीएसटी बचत महासम्मेलन सम्मेलन होंगे विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन होंगे और रथ यात्रा के माध्यम से जन जागृति के लिए हमारे सभी वरिष्ठ नेता अपने अपने प्रभार क्षेत्र में जाएंगे आज की कार्यशाला में इस अभियान के जिला संयोजक  मुकेश तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा जो निर्देश दिए हैं उनके बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की और कैलेंडर अनुसार सभी कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार विमर्श कर सभी की तिथियां तय की है

इस अवसर पर कार्यक्रम में विदिशा के विधायक  मुकेश मुकेश टंडन अभियान के जिला प्रभारी मुकेश तिवारी भाजपा मंडल अध्यक्ष गण सुरेंद्र सिंह चौहान दिनेश कुशवाहा प्रशांत खत्री अंकित दुबे भाजपा वरिष्ठ नेता बाबूलाल ताम्रकार रामलाल गोयल जिला उपाध्यक्ष बीजेपी अरविंद श्रीवास्तव श्रीमती मंजरी जैन छत्रपाल शर्मा संतोष पेंटर पप्पू अहिरवार पंकज अहिरवार श्यामवीर सिंह राजपूत शैलेंद्र सिंह सूरज किरार गिरीश यादव कमलेश सूर्यवंशी गोलू चौधरी नरपत सिंह कुशवाहा जसवंत लोधी दीप सिंह जादौन, सागर मीणा सोम सोनी विकास भट्ट बृजेंद्र सिंह पप्पू सरदार रामकृष्ण नामदेव गौरव माहेश्वरी रविंद्र रघुवंशी बिल्लू शर्मा मनोज परिहार धन्नालाल अहिरवार वीरेंद्र धाकड़ गजराज सिंह मनोज विश्वकर्मा नमन जैन लखन पटेल ओम प्रकाश कुशवाहा जीनामदेव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे यह जानकारी भाजपा दुर्गा नगर मंदिर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान द्वारा दी गई है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरहरकला, पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर) के स्वयंभू श्री सिद्ध बटुकगणेश जी     |     उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दीं     |     खड़े हनुमान मंदिर की स्कैनिंग को लेकर संशय, IIT इंदौर ने कहा- हमारी कोई टीम नहीं पहुंची     |     हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी पर गूंजेगा गणपति बप्पा का जयघोष     |     कोयतोड़ गोंडवाना महासभा की जिला कमेटी रायसेन का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, हाट बाजारो में भक्तों की भारी भीड़     |     राजस्थान से मध्य प्रदेश तक ऊंटों का सदियों पुराना सफर, हाईवे-18 पर दिखा राइका समुदाय का कारवां; जाम के बीच लोगों ने बनाए वीडियो     |     चार दिन की उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश, हाट बाजार में सब्जी की दुकानों में भरा पानी     |     वाहन सहित चोरी का कबाड़ जप्त आरोपी गिरफ्तार,विधानसभा पुलिस की कार्यवाही     |     शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811