Let’s travel together.

30 हजार की अवैध शराब पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार… लेकिन असली शराब माफिया कौन?

0 119

बाड़ी पुलिस की कार्रवाई में बड़ा सवाल — शराब बेचने वाले ठेकेदार का नाम क्यों छुपाया जा रहा है?

विनोद कुमार साहू बाड़ी रायसेन

थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब और हथियारों के साथ तीन कथित तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। बारना कॉलोनी के खंडहर पड़े सरकारी क्वार्टरों से पुलिस ने 6 पेटी देशी शराब, 300 क्वार्टर और एक देशी पिस्टल के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अमित ठाकुर पर पहले से 25 और शिवम भारद्वाज पर 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

लेकिन इस पूरी कार्रवाई के बीच सबसे बड़ा सवाल अब जनता पूछ रही है —आखिर यह शराब आई कहां से?किस ठेकेदार या सिंडिकेट ने यह शराब सप्लाई की? और सबसे अहम…हर बार छोटे गुर्गे पकड़कर असली शराब माफियाओं को बचाने का खेल कब तक चलता रहेगा?

पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपियों को जेल भेज दिया, लेकिन प्रेस नोट में कहीं भी यह नहीं बताया गया कि जब्त शराब किस कंपनी, किस ठेके या किस लाइसेंसी दुकान से जुड़ी हुई थी। जबकि बिना किसी बड़े नेटवर्क के इतनी मात्रा में शराब का पहुंचना आसान नहीं माना जाता।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में अवैध शराब का कारोबार लंबे समय से खुलेआम चल रहा है। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या केवल वाहक और छोटे तस्कर ही कानून के शिकंजे में आएंगे या फिर उन रसूखदार ठेकेदारों तक भी पुलिस पहुंचेगी जिनके संरक्षण में यह धंधा फल-फूल रहा है।

अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में सिर्फ “वाहवाही वाली कार्रवाई” तक सीमित रहती है या शराब माफियाओं के असली आकाओं का चेहरा भी जनता के सामने लाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |     केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811