मस्जिद एवं शूरा कमेटियों की बैठक में लिया गया निर्णय, 28 मई को अदा होगी नमाज़-ए-ईद,
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
ज़िले की ग़ैरतगंज तहसील क्षेत्र में ईद-उल-अज़हा बक़रा ईद के मद्देनज़र मस्जिदों एवं शूरा कमेटियों के ज़िम्मेदारों की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें ईद की नमाज़ के समय तय किए गए। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज़-ए-ईद उल अज़हा के समय पर सहमति बनाते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।
बैठक में तय किया गया कि 28 मई 2026, बरोज़ गुरुवार को तहसील ग़ैरतगंज की सभी प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में अलग-अलग समय पर नमाज़-ए-ईद अदा की जाएगी। साथ ही नमाज़ के दौरान क़ुर्बानियों अमन-ओ-अमान, साफ-सफाई, व्यवस्था और नमाज़ियों की सुविधा को लेकर भी चर्चा की गई।
ग़ैरतगंज कस्बे की मंडी मस्जिद में सुबह 6:30 बजे हाफ़िज़ सद्दाम कुरैशी साहब इमामत कर नमाज़ अदा कराएंगे। ईदगाह मस्जिद में सुबह 7:00 बजे मौलाना जमाल उद्दीन साहब नमाज़ अदा कराएंगे, जबकि जामा मस्जिद में सुबह 7:30 बजे मुफ्ती मशकूर नदवी साहब इमामत कर नमाज़ अदा कराएंगे।
क़स्बा गढ़ी में ईदगाह पर सुबह 7:00 बजे मौलाना अतीक़ुर्रहमान साहब तथा जामा मस्जिद में सुबह 7:30 बजे मुफ्ती इनामुर्रहमान साहब नमाज़ पढ़ाएंगे।
वहीं क़स्बा देहगांव में ईदगाह पर सुबह 7:00 बजे मौलाना कमरुद्दीन साहब की इमामत में नमाज़ होगी, जबकि जामा मस्जिद में सुबह 7:30 बजे हाफ़िज़ अब्दुल हफीज़ साहब नमाज़ अदा कराएंगे।
बैठक में मौजूद ज़िम्मेदारों ने मुस्लिम समाज से अपील की कि ईद के मौके पर भाईचारा, अमन और आपसी सौहार्द बनाए रखें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। साथ ही जरूरतमंदों की मदद करने और कुर्बानी के दौरान साफ़-सफ़ाई का विशेष ध्यान रखने की भी अपील की गई।
ईद-उल-अज़हा को लेकर क्षेत्रभर में तैयारियां जोरों पर हैं और मुस्लिम समाज में खुशी एवं उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।