Let’s travel together.

सागौर पहुंचकर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस

0 64

कुएं हादसे के बाद गांव में पहुंचे प्रशासनिक अमले ने लिया हालचाल, नल जल योजना का भी किया निरीक्षण

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले की गैरतगंज तहसील के ग्राम सागौर में हुए दर्दनाक कुएं हादसे के बाद रविवार को कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा गांव पहुंचे और मृत बालिकाओं के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन घड़ी में शासन और प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है तथा हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि आर्थिक सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है, ताकि प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत मिल सके। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

तीन मासूम बच्चियों की मौत से गांव में पसरा मातम

उल्लेखनीय है कि गत दिवस ग्राम सागौर में कुएं में डूबने से तीन मासूम बालिकाओं की दर्दनाक मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि बच्चियां पानी भरने और नहाने के दौरान हादसे का शिकार हो गईं। एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में तीनों की जान चली गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल बना हुआ है तथा ग्रामीणों में गहरा दुख व्याप्त है।

नल जल योजना का किया निरीक्षण

गांव प्रवास के दौरान कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सागौर की नल जल योजना का भी निरीक्षण किया। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा ग्रामीणों को नियमित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने जलापूर्ति व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए।

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

कलेक्टर ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही खुले कुओं और जल स्रोतों के आसपास सुरक्षा प्रबंध मजबूत करने पर भी जोर दिया।

प्रशासन की इस संवेदनशील पहल से पीड़ित परिवारों को कुछ हद तक संबल मिला है। वहीं ग्रामीणों ने भी प्रशासन से गांव में सुरक्षा और पेयजल व्यवस्था को और बेहतर बनाए जाने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस का पैदल मार्च, घरों के बाहर CCTV लगाने की अपील     |     5 साल में बदली खेती की तस्वीर, सोयाबीन से धान की ओर बढ़े किसान, खेतों में लौटे सफेद बगुलों के झुंड     |     गाय को बचाने के प्रयास में हाईवे-18 पर पलटा एलजी फ्रिज से भरा मिनी ट्रक, बड़ा हादसा टला, ड्राइवर को मामूली सी चोट     |     एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कोड़ेनार बास्तानार के प्राचार्य लगातार चौथी बार “बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड” से सम्मानित     |     धरसींवा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन     |     गैरतगंज में 5 करोड़ से बनेगा 50 सीटर कन्या छात्रावास, छात्राओं को मिलेगी बेहतर आवासीय सुविधा     |     भाजपा की मासिक कामकाजी बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, डिजिटल अभियान तेज करने के निर्देश     |     नरसिंह जमादारी बने राष्ट्रीय किसान मोर्चा के धार जिला उपाध्यक्ष, क्षेत्र में हर्ष     |     आषाढ़ी माता के दरबार में पानी के लिए पूजा: झमाझम बरसे बदरा, मुस्कुराए  किसान     |     सरकुला परियोजना में देरी पर पूर्व विधायक भारती ने मंत्री सिलावट को सौंपा ज्ञापन       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811