Let’s travel together.

गर्मी का मौसम शुरू भी नही हुआ,अभी से लड़खड़ाने लगी पेयजल आपूर्ति

0 69

 

देवेन्द्र तिवारी सांची,रायसेन

कहने को तो इस नगर में पेयजल समस्या का समाधान करने बडी बडी बातें सुनी जाती हैं परंतु इस नगर में अभी ठंड का मौसम पूरी तरह खत्म भी नहीं हो सका एवं गर्मी का मौसम शुरू भी नहीं हुआ कि नगर में पेयजल आपूर्ति लडखडाने की कगार पर पहुंच गई है तथा नलो ने मटमैला पानी उगलना शुरू कर दिया है ।

जानकारी के अनुसार नगर में पेयजल संकट से निपटने नगर परिषद प्रशासन हरसंभव प्रयास करता दिखाई देता है परंतु इस नगर की पेयजल समस्या हल होने का नाम नहीं ले रही है हालांकि पेयजल आपूर्ति हेतु लंबे समय से वाटर प्लांट कंपनी निर्माण में जुटी हुई हैं वाबजूद इसके समस्या जस की तस दिखाई दे रही है इस कंपनी द्वारा बसस्टैंड परिसर में पानी की टंकी निर्मित करा दी है तथा पाइप लाइन बिछाने के नाम पर सडको की खुदाई तक कर डाली इसके बाद भी निर्माण पूरा नहीं हो सका ।हालांकि नगर परिषद प्रशासन अपने पूर्व के ट्यूवैलो से जलप्रदाय कर रहा है इसके साथ ही प्रशासन द्वारा पेयजलापूर्ति पर विगत वर्षों में दरो मे बढोत्तरी भी कर दी थी परन्तु व्यवस्था व्यवस्थित नहीं हो सकी बताया जाता है सेकडों नल कनेक्शन अवैधानिक भी चल रहे है इससे भी समस्या बढ गई हैं साथ ही अभी ठंड का मौसम पूरी तरह खत्म भी नहीं हो सका था एवं गर्मी का मौसम शुरू भी नहीं हो सका परन्तु पेयजल व्यवस्था चरमराई दिखाई देने लगी है तथा अभी से नलो से मटमैला जल उगलना शुरू कर दिया है जिससे बीमारी फैलने का अंदेशा जताया जाने लगा है तब आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जैसे जैसे गर्मी का मौसम अपने शवाब पर पहुचेगा तब जल समस्या विकराल रूप धारण कर लेगी ।इस स्थिति में नगर वासियों को गंभीर जलसंकट से गुजरना पड़ सकता है अभी से प्रशासन को इस जलसंकट से निपटने के लिए कडे कदम उठाने की जरुरत होगी ।हालांकि कुछ क्षेत्रों में अभी से एक दिन छोड जलप्रदाय किया जा रहा है तथा कुछ क्षेत्रों में जलप्रदाय की समय सीमा मे कटौती भी कर दी गई हैं प्रशासन को जल प्रदाय के समय जल बचत करने के प्रयास भी करना होगें जिससे आने वाले गर्मी के मौसम में जलसमस्या से निपटा जा सके ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811