Let’s travel together.

आचार्य श्री शास्त्री के सामाजिक सरोकार के कार्य अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0 34

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का शिलान्यास बुंदेलखंड के लिये बहुत बड़ी सौगात है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 23 फ़रवरी को कैंसर अस्पताल का शिला-पूजन करेंगे। यह प्रधानमंत्री श्री मोदी की संवेदनशीलता का परिचायक है। इसके साथ ही महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बागेश्वर धाम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की गरिमामय उपस्थिति में 26 फ़रवरी को 251 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि अल्प आयु में आचार्य श्री धीरेन्द्र शास्त्री जी सनातन संस्कृति के संवाहक के रूप में अपना योगदान देने के साथ-साथ सामाजिक सरोकार से जुड़ा इतना बड़ा कार्य कर रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल पं. श्री धीरेन्द्र शास्त्री जी को जन-हितकारी कार्यक्रमों के सफल आयोजन की शुभकामना दी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811