Let’s travel together.

सिविल अस्पताल गोविंदपुरा (हथाईखेड़ा) के सुदृढ़ीकरण की आवश्यक व्यवस्थाएँ शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0 49

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल से राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने की सौजन्य भेंट

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने निर्देश दिए हैं कि सिविल अस्पताल गोविंदपुरा (हथाईखेड़ा) के लिये सभी आवश्यक नियुक्तियाँ एवं संसाधनों की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जाए ताकि अस्पताल जल्द से जल्द पूर्ण रूप से कार्यरत हो सके। उन्होंने अस्पताल का पूर्व मुख्यमंत्री पूज्यनीय स्वर्गीय बाबूलाल गौर जी के नाम से पुनर्नामकरण किये जाने की औपचारिक प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए संकल्पबद्ध है और इस दिशा में सभी आवश्यक कदम शीघ्र उठाए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल से पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने मंत्रालय, भोपाल में सौजन्य भेंट की। उन्होंने सिविल अस्पताल गोविंदपुरा (हथाईखेड़ा) की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के विषय पर विस्तृत चर्चा की।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने सिविल अस्पताल (हथाईखेड़ा) में स्पेशलिस्ट डॉक्टर, मेडिकल ऑफिसर और नर्सिंग ऑफिसर्स के स्वीकृत पदों पर शीघ्र नियुक्ति का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल से लगभग 5 लाख की आबादी को लाभ मिलेगा और मैनपॉवर की पूर्ति के साथ ही आईपीडी सेवाओं का संचालन संभव हो सकेगा। साथ ही, उन्होंने अस्पताल में महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरणों, फर्नीचर एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की समुचित व्यवस्था का अनुरोध किया। उन्होंने अस्पताल के लिए सी.टी. स्कैन, लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट, सी.एस.एस.डी. और स्टाफ क्वार्टर्स की स्थापना के लिए भी विशेष प्रावधान किए जाने का अनुरोध किया। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री संदीप यादव, आयुक्त श्री तरुण राठी सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दिव्य चिंतन::चिता की राख से वसूली,ज़मीन बिहार सरकार की… निर्माण सरकार का और लाभ के हिस्सेदार सदगुरु !-हरीश मिश्र     |     हाट बाजार में पुलिस की सघन गश्त, दुकानदारों से कहा-दुकानों पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे     |     ग्राम सभा में गूंजा सड़क निर्माण का मुद्दा, ग्रामीणों ने पूछा—एक साल बाद भी क्यों नहीं बनी आरसीसी सड़क     |     महिला आरक्षक ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का लगाया आरोप आरोप     |     शिवपुरी रेलवे स्टेशन रोड बदहाल, कुछ साल में ही उखड़ी डामर; गड्ढों में हिचकोले खाते वाहन       |     आचार्यश्री के शिष्यों का तिल्दा नेवरा से मंगल विहार,सिमगा की ओर हुआ बिहार     |     नकटी गांव में गरीबों के आशियाने उजाड़ना भाजपा सरकार की अमानवीय और जनविरोधी सोच का प्रमाण – कांग्रेस     |     यात्री पूंछताछ केंद्र प्रभारी ने निभाया सामाजिक सरोकारों का कर्तव्य ,पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई पोलियो दवाई     |     एमपी में जल्द बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड, एक ही छत के नीचे होंगी पुलिस, जेल, फायर और आबकारी विभाग की भर्तियां     |     सलामतपुर सहकारी संस्था में सहकारिता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811