Let’s travel together.

जीएमसी भोपाल की राष्ट्रीय मिजल्स रूबेला प्रयोगशाला को डब्ल्यूएचओ से मान्यता मिली

0 75

भोपाल ।गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल में राष्ट्रीय मिजल्स रूबेला प्रयोगशाला (एनएमआरएल) भोपाल इकाई को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से प्रशंसा और मान्यता पत्र मिला है। पत्र में वैश्विक अनुशंसित प्रोटोकॉल के अनुसार इसे डब्ल्यूएचओ-कुशल प्रयोगशाला के रूप में मान्यता दी गई है।

2012 में स्थापित एनएमआरएल भोपाल लैब पश्चिमी मध्य प्रदेश के 32 जिलों में मिजल्स और रूबेला के उन्मूलन हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
लैब का संचालन डॉ. दीप्ति चौरसिया विभागाध्यक्ष, के नेतृत्व में डॉ. जया लालवानी, सह – प्राध्यापक और डॉ. पी नागराज, वैज्ञानिक के द्वारा किया जा रहा है।
डब्ल्यूएचओ द्वारा यह मान्यता उच्च गुणवत्ता वाले परीक्षण के लिए लैब की प्रतिबद्धता और क्षेत्र में मिजल्स और रूबेला उन्मूलन के चल रहे प्रयासों में इसके महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य शुभारंभ     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर हादसों का सिलसिला जारी, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार     |     अंबाडी में नल-जल योजना की मोटर जली, दो से तीन दिन पानी की सप्लाई प्रभावित; ग्रामीण परेशान     |     धान की कटाई शुरू, समर्थन मूल्य पर उपज बेचने की तैयारी में जुटे किसान     |     सुल्तानगंज अस्पताल की खुली पोल! प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, न डॉक्टर मिले न नर्स,अस्पताल की गैलरी में हुआ प्रसव     |     सप्त ऋषिराजों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह 29नवंबर को     |     170 मंडलीय समवशरण विधान प्रारंभ ,अजित चक्रवर्ती, अनिल नैनधरा सौधर्म इंद्र बने     |     11 बग्गियों में सजेगी शाही बारात, एक ही मंडप में गूंजेंगे 11 जोड़ों के विवाह मंत्र     |     भारतीय मजदूर संघ का आठवाँ त्रिवार्षिक जिला अधिवेशन सम्पन्न     |     मध्य प्रदेश लेखक संघ की बैठक में आगामी प्रांतीय कार्यक्रम और सदस्यता अभियान पर बनी रणनीति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811