Let’s travel together.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल प्रयागराज में महाकुंभ के विभिन्न धार्मिक आयोजनों में हुए शामिल

0 93

संतजनों से लिया आशीर्वाद

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि महाकुंभ न केवल भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है, बल्कि यह धर्म, अध्यात्म और मानवता का संगम है। उन्होंने इस अद्वितीय आयोजन के सफल संचालन के लिए प्रशासन और संत समाज की सराहना की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल महाकुंभ के पवित्र अवसर पर प्रयागराज में विभिन्न धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए और संत समाज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल जगद्गुरु रामानंदाचार्य शिविर में तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने श्री रामभद्राचार्य जी के साथ आध्यात्मिक चर्चा की। इसके बाद उन्होंने आचार्य रामचन्द्रदास जी के मुखारविंद से कथा श्रवण का लाभ अर्जित किया और उपस्थित भक्तजनों से संवाद भी किया।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अखिल भारतीय सैन भक्तिपीठ में श्री श्री 1008 सैनाचार्य स्वामी अचलानंदचार्य महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही रामायणी कुटी शिविर (चित्रकूट) में उपस्थित विभिन्न संतों से अनुग्रह प्राप्त करते हुए आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की।

उन्होंने महाकुंभ मेला क्षेत्र स्थित अखिल भारतीय वनिता आश्रम में सपत्नीक धार्मिक अनुष्ठान, हवन एवं पूजन किया। इस अवसर पर संत समाज की उपस्थिति में उन्होंने साधु-संन्यासियों से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और समस्त मानव समाज के कल्याण एवं मंगल की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811