Let’s travel together.

18 साल से अधूरी पड़ी अंबाडी डोला घाट की पुलिया बनकर हुई तैयार, क्षेत्रीय विधायक ने को किया लोकार्पण 

0 186

 
मुकेश साहू  दीवानगंज रायसेन

18 साल से अधूरी पड़ीअंबाडी डोला घाट की पुलिया बनकर  तैयार गो गई।  विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी द्वारा 24 लाख रुपए से निर्मित अंबाडी डोला घाट पुलिया का  लोकार्पण किया।
यहां पलिया 2006 से टूटी हुई पड़ी थी इसी पुलिया के ऊपर से 10 गांव के ग्रामीण दो खंभों के सहारे निकलते थे ज्यादा समस्या बारिश के समय में आती थी 10 गांव के ग्रामीण तीन किलोमीटर घूम कर भोपाल, विदिशा, रायसेन, सांची, गंज बासौदा पहुंचते थे पुलिया के बन जाने से इन 10 गांव के ग्रामीणों को अब सुविधा मिलने लगेगी।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुएविधायक ने कहा की सांची ब्लॉक में चारों ओर विकास की गंगा बह रही है मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गांव-गांव रोड डाले जा रहे हैं क्षेत्र में अब विकास देखने लगा है मेरे कार्यकाल में मैंने इस क्षेत्र में कई विकास कार्य किए हैं जैसे केमखेड़ी से जो रोड बन रहा है वह सात करोड रुपए से बन रहा है कुछ ही दिन में बनकर तैयार हो जाएगा जमुनिया का रोड भी मंजूर हो गया है। वह भी बनाया जाएगा। गांवों में चारों ओर रोड की सुविधा ग्रामीणों को मिलने लगी है।बरजोर पुर गांव तक पहुंचने के लिए तो पांच रोड बन गए हैं कोई भी व्यक्ति किसी भी रोड से बरजोर पुर तक पहुंच सकता है। बीजेपी के शासनकाल में ग्रामीणों को उज्ज्वला योजना, लाडली बहन योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, बच्चों को मुफ्त शिक्षा योजना, गैस सब्सिडी योजना सहित कई प्रकार की योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आम जनता को दी जा रही है आने वाले समय में और कई ऐसे विकास कार्य है जो करना है।


आगे कहा कि 100 करोड़ से नल जल योजना की पाइपलाइन बिछाई जा रही है जिससे सांची ब्लॉक के 25 गांव को हलाली डैम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। अभी तक किसी गांव में बोर फेल हो जाते थे तो पानी की समस्या खड़ी हो जाती थी लेकिन जब हलाली डैम से पानी आने लगेगा तो यह समस्या खत्म हो जाएगी। बाकी बचे हुए गांव को दूसरे डैम से पानी लाकर दिया जाएगा जिससे क्षेत्र में पानी की समस्या खत्म हो जाएगी। इस मौके पर अंबाडी सरपंच कुंती रमेश कुमार अहिरवार द्वारा विधायक को गणेश जी की तस्वीर भेंट की गई।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रभु राम चौधरी,जिला उपाध्यक्ष दातार सिंह मीणा ,सलामतपुर मंडल अध्यक्ष रितेश अग्रवाल एस मुनियन , अंबाडी सरपंच कुंती रमेश कुमार अहिरवार ,मनोज अग्रवाल ,हरिओम साहू, , अवतार सिंह ठाकुर, नायक तहसीलदार नियति साहू, थानाप्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी सहित क्षेत्र के सरपंच, गिरजेश नायक, भानु लोधी, हरिओम मीना, रामदयाल लोधी ,लीला किशन अहिरवार, नरेश चौधरी, राकेश आदिवासी, एम एल अहिरवार,अकरम खान, मनोज मीणा, कमल मीणा, समस्त पुलिस स्टाफ सहित क्षेत्र के गण मान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811