Let’s travel together.

मध्यप्रदेश सरकार गौ-सेवा के लिये प्रतिबद्ध – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0 134

-कामधेनु गौ-अभयारण्य सालरिया, सुसनेर में वेदलक्षणा महा-महोत्सव और गौ-कथा में हुए सम्मिलित

-अभयारण्य की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

आगर मालवा।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार गौ-सेवा के लिये प्रतिबद्ध है। प्रदेश में वर्ष 2024 को गौ-संवर्धन वर्ष के रूप में मनाया गया। उन्होंने कहा कि गौ-माता सम्पूर्ण मानव जाति के लिए पूजनीय है। मानव जाति के कल्याण के लिए गौमाता की रक्षा करना होगी, हमें गौ-माता को निराश्रित नहीं रहने देना है। उन्होंने आह्वान किया कि हर घर में गौ-माता का पालन कर गोकुल बनायें। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल आगर-मालवा जिले के कामधेनु गौ-अभयारण्य सालरिया में चल रहे एक वर्षीय वेदलक्षणा गौ-आराधना महोत्सव अंतर्गत गौ-कथा में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि गौ-अभयारण्य में चल रहे इतने वृहद स्तर के महोत्सव ने गौ-संवर्धन वर्ष को चरितार्थ किया है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने गौ-अभयारण्य सभाकक्ष में अभयारण्य की व्यवस्थाओं एवं आवश्यकताओं के बारे मे चर्चा की। उन्होंने अभयारण्य की व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सालरिया को मॉडल अभयारण्य बनाने के लिये मुख्यमंत्री डॉ. यादव से चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सालय के लिए रीवा क्षेत्र में भूमि आवंटन सरकार द्वारा किया जायेगा।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने गौ-शेड में जाकर गौवंशों के पालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और गौ-माताओं का पूजन किया तथा पौष्टिक आहार के रूप में गुड़ खिलाया। विधायक श्री मधु गहलोत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |     खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811