Let’s travel together.

RJD से जुड़े हैं सॉल्वर गैंग के तार, मंत्री के लेटर की होगी जांच… नीट मामले में बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा

0 80

नीट (NEET) परीक्षा मामले में मंगलवार को बड़ा खुलासा हुआ था. ये बात सामने आई थी कि बिहार की राजधानी पटना के NHAI गेस्ट हाउस में छात्रों के ठहरने की व्यवस्था के लिए एक मंत्री ने लेटर लिखा था. गेस्ट के एंट्री रजिस्टर का इससे जुड़ा एक पन्ना सामने आया था. इसमें छात्र अनुराग यादव के नाम के आगे ब्रैकेट में ‘मंत्री जी’ लिखा हुआ था. ये बात भी सामने आई थी कि किसी मंत्री ने छात्रों के ठहरने के लिए लेटर लिखा था. अब बिहार सरकार ने इस लेटर की जांच के आदेश दिए हैं.

‘मंत्री जी’ के पत्र के खुलासे के लिए जांच के आदेश देने के साथ ही उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने बड़ा दावा भी किया है. उन्होंने कहा है कि सॉल्वर गैंग के तार राजद से जुड़े हुए हैं.

मंत्री की पैरवी से छात्रों को गेस्ट हाउस में ठहराया गया!

बीते दिन ये खुलासा हुआ था कि NHAI गेस्ट हाउस में छात्रों के ठहरने के लिए कथित तौर पर एक मंत्री ने लेटर लिखा था, जिसका नंबर 440 है. सॉल्वर गैंग के जरिए मंत्री की पैरवी से छात्रों को गेस्ट हाउस में ठहराया गया था. एंट्री रजिस्टर में छात्र अनुराग यादव के नाम के आगे ब्रैकेट में मंत्री जी लिखा हुआ मिला है. गेस्ट हाउस में ठहरने की व्यवस्था सिकंदर ने कराई थी.

Neet

जानिए कौन है सिकंदर यादवेंदु

बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला सिकंदर यादवेंदु इस मामले का सरगना है.पहले वो रांची में ठेकेदारी करता था. 2012 में उसने बिहार SSC परीक्षा पास की और जूनियर इंजीनियर बन गया. सिकंदर का बेटा और बेटी दोनों एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं. उसका दामाद एमबीबीएस के बाद पीजी कर रहा है. सिकंदर 3 करोड़ के एलईडी घोटाले का आरोपी है. इस केस में वो जेल भी जा चुका है.

नीट पेपर मामले में अबतक हुए ये खुलासे

  1. मास्टरमाइंड सिकंदर यादुवेंद के खेल का पर्दाफाश.
  2. अलग-अलग बैंक की पासबुक बरामद की गईं.
  3. 6 पोस्ट डेटेड चेक मिले.
  4. बिहार की राजधानी पटना में जले हुए प्रश्न पत्र मिले.
Leave A Reply

Your email address will not be published.

जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811