Let’s travel together.

ग्राम रोजगार सहायक सचिवों की हड़ताल से कामकाज ठप

0 165

रोजगार सहायक अब निराश होकर देवी की शरण मे मंदिर पहुँचे लगाई अर्जी

सतेन्द्र जोशी रायसेन

रोजगार सहायकों ने निराश होकर  शक्तिपीठ हिंगलाज माता मंदिर, परवरिया माता मंदिर, छोले वाली माता मंदिर और कंकाली माता मंदिर पर अखंड ज्योत प्रज्वलित कर माता से अपनी मांगे पूरी करने की प्रार्थना की है।
पिछले कई दिनों से रोजगार सहायक सचिवों की हड़ताल जारी है। सरकार ने अभी तक उनकी एक भी मांग पूरी नहीं की है। हड़ताल

का असर सीधा पंचायतों के विकास पर पड़ रहा है। रोजगार सहायकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती यह आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।
जिला अध्यक्ष रोजगार सहायक सचिव धीरज सिंह राजपूत, रोजगार सचिव एवं उपाध्यक्ष पंकज राजपूत ने बताया कि आ 22 मार्च   को नववर्ष एवं नवरात्रि के पावन

अवसर पर ग्राम रोजगार सहायक/सहायक सचिव संघ जिला रायसेन द्वारा अपनी जायन मांगो की पूर्ति के लिए म०प्र० सरकार से निराश होकर आदिशक्ति जगत जननी माता के शरण में पहुंचे हैं। और परवरिया वाली माता, कंकाली मंदिर माता महा काली धाम बिलखिरिया, हिंगलाज शक्तिपीठ बाड़ी में नौ दिवसीय अखण्ड ज्योत प्रज्वलित कर माता चरणों में विनय पत्र अर्पित किया किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     अदाकारी को धर्म और इंसानियत को फर्ज समझने वाले नाना पाटेकर-अजय बोकिल     |     रायसेन में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, पुतला छीनने पुलिस-कांग्रेस में छीना-झपटी; वाटर कैनन से खदेड़ा     |     पांचों विधानसभा में बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, युवाओं में दिखा जोश     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, विषय रहा 2047 शिक्षा की परिकल्पना     |     सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811