– गौशाला समिति एवं नागरिकों ने दिया एसडीएम को ज्ञापन
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
जिले के गैरतगंज तहसील के गढ़ी जंगल में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। कुछ दिनों पहले से क्षेत्र में सक्रिय तेंदुआ लगातार गौवंश को अपना शिकार बना रहा है। जिससे परेशान लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर तेंदुए को पकड़कर अन्यत्र भेजे जाने की मांग की है।
गढ़ी से लगा हुआ सघन वन क्षेत्र है तथा यही कस्बे से सटी हुई कामधेनु गौशाला है जहां बड़ी संख्या में गौवंश है। कुछ दिनों से इस जंगली एवं सड़क के इलाके में एक तेंदुआ सक्रिय विचरण कर रहा है तथा गौवंश के गौशाला से बाहर विचरण के लिए निकलने पर उन्हें अपना शिकार बना रहा है। अब तक बड़ी संख्या में तेंदुए ने गौवंश को अपना शिकार बना डाला है। इस विषय में कामधेनु गौशाला प्रबंधन समिति तथा ग्रामीणों ने एसडीएम पल्लवी वैद्य को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में तेंदुए को तत्काल पकड़कर अन्यत्र स्थान पर भेजे जाने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में इंद्रेश कुमार दीक्षित, डा. पीके गुप्ता, मोनू माहेश्वरी, ऋषभ जैन सहित अनेक लोग शामिल रहे।