Let’s travel together.

अवैध शराब के खिलाफ रायसेन सांची सलामतपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही,मौके से बरामद की दो हजार लीटर कच्ची शराब

0 90

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

अवैध शराब पर शिकंजा कसने रायसेन सांची सलामतपुर पुलिस की बडी कार्यवाही दो हजार ली कच्ची शराब बरामद की ।
जानकारी के अनुसार आज अवैध शराब पर शिकंजा कसने जिला पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय के निर्देशन मे पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए दो हजार लीटर कच्ची शराब गुलगांव से बरामद की

पुलिस ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षकपंकज कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे एवं एसडीओपी श्रीमती प्रतिभा शर्मा के मार्गदर्शन में अवैध शराब पर शिकंजा कसने अभियान चलाया गया इस अभियान में सांची थाना निरीक्षक मानसिंह चौधरी रायसेन थाना निरीक्षक संदीप चौरसिया एवं सलामतपुर थाना प्रभारी उपनि दिनेश रघुवंशी की टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए ग्राम गुलगांव मे हाथ भट्टी पर गुड लहान से बनी कच्ची शराब दो हजार लीटर बरामद करते हुए मौके पर ही नष्ट की ।

 

थाना प्रभारी मानसिंह चौधरी ने बताया कि अवैध शराब अभियान लगातार जारी रहेगा तथा क्षेत्र भर में अवैध शराब पर शिकंजा कसा जायेगा ।अवैध शराब मामले में किसी को भी नही बख्शा जायेगा। मौके पर कोई भी आरोपी नहीं पकड़ा जा सका ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811