Let’s travel together.

सीएम राइज स्कूल में कान्वेंट स्कूलों जैसी मिलेगी शिक्षा – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0 76

पीके सीएम राइज स्कूल रीवा में बस सेवा का किया शुभारंभ

रीवा।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि सीएम राइज स्कूल में आधुनिक शिक्षा के लिए सभी संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन स्कूलों में गरीब परिवार सहित सभी बच्चों को कान्वेंट स्कूलों जैसी शिक्षा मिलेगी।

पीके सीएम राइज स्कूल में 54 करोड़ रुपए की लागत से सर्वसुविधायुक्त भवन बनाया जा रहा है। इसमें लगभग पाँच हजार छात्राओं को अच्छी शिक्षा की सुविधा मिलेगी। सीएम राइज पीके स्कूल रीवा में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बस सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने चार बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

डिप्टी कलेक्टर का पद पर चयनित सुश्री आयशा अंसारी को किया सम्मानित

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि भवन निर्माण पूरा होने पर यहाँ से 18 बसें संचालित करके आसपास के 10 किलोमीटर की परिधि की छात्राओं को आवागमन की सुविधा देकर शिक्षा दी जाएगी। पीके स्कूल रीवा शहर का गौरव है। इसमें आधुनिक मैकेनाइज्ड किचन तथा ऑडिटोरियम का भी निर्माण कराया जा रहा है। इसी स्कूल की छात्रा सुश्री आयशा अंसारी ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त करके डिप्टी कलेक्टर का पद पाया है। उप मुख्यमंत्री ने सुश्री आयशा अंसारी को सम्मानित किया। नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय स्थानीय जनप्रतिनधिगण, शिक्षकगण तथा छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार अत्यंत आवश्यक      |     कमलागंज सेवा बस्ती में घर-घर पत्र वितरण कर सुपोषण भारत अभियान का किया जागरण     |     यूएफबीयू के आह्वान पर शिवपुरी में सैकड़ों बैंकर्स ने किया जोरदार प्रदर्शन     |     पीएम का जुमला और ‘राजनीतिक फूफा बनाम सामाजिक फूफा’ !-अजय बोकिल      |     शिवपुरी जिले में अवैध शराब के खिलाफ संयुक्त अभियान तेज, 30 से ज्यादा मामले दर्ज     |     रायसेन जिला जेल में गोलीकांड का लाइव CCTV फुटेज आया सामने, जेल से फरारी की साजिश का खुलासा     |     कई रूप धरकर इंसाफ खान ने जगाई भूली-बिसरी लोककला, मोबाइल-टीवी के दौर में पुश्तैनी कला को बचाने की कोशिश     |      मूर्तिकारों ने गणेश प्रतिमाओं को दिया अंतिम रूप, भोपाल-विदिशा तक पहुंच रही यहां की प्रतिमाएं     |     राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, दीवानगंज में निकाली जागरूकता रैली     |     श्री गणेश उत्सव को लेकर आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को अंतिम स्वरूप देने में जुटे मूर्तिकार      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811