Let’s travel together.

बम्होरी थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी ने सरपंच प्रतिनिधि को पीटा,आदिवासी समाज पहुंचा थाने

0 686

पुलिस थाने में भी एक अन्य पुलिसकर्मी ने की मारपीट

– पुलिस कर्मी पर एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज

बम्होरी रायसेन ।29अक्टूबर को  सिलवानी तहसील के बम्होरी थाने में पदस्थ पुलिस कर्मी सुनील लोधी ने आदिवासी सरपंच प्रतिनिधि जयपाल धुर्वे कुंडाली की वेतहासा पिटाई कर दी जव वह अपनी पंचायत कुंडाली की एक अन्य व्यक्ति की शिकायत लेकर थाने गए।
आदिवासी सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत कुंडाली की शिकायत लिखने के बजाय उल्टे थाने में पदस्थ पुलिस कर्मी ने पिटाई कर डाली।जिससे सारा आदिवासी समुदाय आक्रोशित होकर थाना बम्होरी पहुंचा और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के अंतर्गत अपराध कायम करने की मांग की ।

आदिवासी समुदाय  के सामने आखिरकार प्रशासन को झुकना पड़ा और एक दोषी व्यक्ति के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया एवं दूसरा दोषी व्यक्ति (थाने में पदस्थ)को जांच उपरांत मामला दर्ज करने का आश्वासन वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिया गया.आक्रोशित आदिवासी समुदाय2 ने तीन दिवस का समय उग्र आंदोलन की चेतावनी के साथ पुलिस प्रशासन को दिया।
आंदोलन में सक्रिय भूमिका में कुंवर सूर्य जीत सिंह जिलाध्यक्ष म.प्र.आदिवासी विकास परिषद, कुंवर नीलमणि शाह प्रदेश महासचिव आदिवासी कांग्रेस, गोंड सूरज उईके जिलाध्यक्ष छात्र प्रभाग, विजय पन्द्राम जिलाध्यक्ष जयस, जनपद सदस्य धर्मदास जी इमने, राजेश बघेल (सरपंच प्रतिनिधि), गोपाल वर्मा(जनपद सदस्य),बलिराम जी(सरपंच प्रतिनिधि),श्रीराम धुर्वे,राजकुमार,आशीष,शिवा, अनुज,अमोल,बंटी बाबा, सचिन ठाकुर,एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय आदिवासी समुदाय के लोग इकट्ठे रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |     मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो गांजा, जशपुर पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा     |     चार दिन से बार-बार बिजली कटौती, ग्रामीण परेशान     |     दीवानगंज में विशेष ग्राम सभा: नल-जल योजना से लेकर सीसी रोड और खेल मैदान तक उठे मुद्दे     |     गांधी जयंती पर ग्राम पंचायत गढ़ी में तैयार हुई ग्राम विकास की कार्ययोजना     |     जिले के पंचायत सचिव और रोजगार सहायक शासन की स्वामित्व योजना का कर रहे विरोध     |     पैक्स गढ़ी पहुंचे अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव, किसानों से लिया सीधा फीडबैक     |     स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं, स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में दें योगदान : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     छवि निर्माण कार्य को अपने अंदाज में करने वाले, ताहिर अली- अशोक मनवानी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811