Let’s travel together.

ट्रक हादसे में तीन लोगों की जान बचाने में आईटीबीपी के जवान बने देवदूत

0 68

– तीन लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई आईटीबीपी के जवानों ने

– शिवपुरी में मकान पर पलटा था ट्रक

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी शहर में लुधावली बाईपास के पास एक ट्रक के मकान पर पलट जाने से मकान में रहने वाले एक महिला सहित उनकी बेटी की मौत हो गई। जबकि तीन लोगों को बचाने में आईटीबीपी के जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आईटीबीपी के इन जवानों ने उपसेनानी भूपेंद्र सिंह गुसांई के नेतृत्व में यहां पर आनन-फानन में रेस्क्यू अभियान चलाकर इस मकान में दबे तीन लोगों को बाहर निकाला और तुरंत मेडिकल सहायता दिलाने में मदद की।

इस हादसे में तुरंत मदद दिलाने के पीछे कारण यह रहा की जब यह हादसा आईटीबीपी केंद्र के नजदीक हुआ तो सूचना मिलते ही आईटीबीपी के जवान उपसेनानी भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल पर जुट गए और जहां पर ट्रक और मलवे के नीचे दबे तीन लोगों को बाहर निकाला।

लुधावली बाईपास पर आइटीबीपी केंद्र के फेमिली गेट के पास तेज रफतार ट्रक लुधावली गांव में सडक पर मोड होने के कारण एक घर पर पलट गया। दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही आइटीबीपी जवान डीआईजी आइटीबीपी महेश कलावत दूरसंचार वाहिनी के निर्देशन पर भूपेंद्र सिंह गुसांई उप सेनानी/जीडी के नेतृत्व में एक टीम को फौरन घटनास्थल पर रवाना किया गया। इस दौरान राजनाथ सिंह सुबेदार मेजर एवं उनकी टीम के द्वारा स्थानीय प्रशासन एवं ग्रामीणों के साथ मिलकर मलबे के नीचे दबी एक महिला एवं छोटी बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आइटीबीपी के पदाधिकारियों द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही एवं रेस्क्यू की स्थानीय लोगों द्वारा प्रशंसा की गई।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल कूच कर रहे किसानों का औबेदुल्लागंज में भारी जमावड़ा, 100% मूंग खरीदी की मांग पर अड़े अन्नदाता     |     बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811