मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 दीवानगंज चौकी के सामने सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी, दीवानगंज चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह दांगी सहित समस्त पुलिस स्टाफ द्वारा बसों , कार और मोटरसाइकिल चेकिंग की गई। जिसमें मोटरसाइकिल के 6 चालान,बस का एक चालान और कार के दो चालान बनाकर 3300 रुपए समन शुल्क वसूले गए।
चेकिंग देखकर रोड़ के दोनों तरफ वाहन चालकों की लंबी कतार लग गई। हर कोई चालान से बचने के लिए इधर-उधर से जाते हुए दिखाई दिया।
बता दे की पुलिस द्वारा बसों की सगन चेकिंग की जा रही है। बसों के स्थाई परमिट, फिटनेस, ड्राइविंग लाइसेंस,बसों के कागजात सहित फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा प्रमाणपत्र, परमिट, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र को जांच की गई। कमी पाए जाने पर रफीक बस का 500 का चालान काटा गया। 6 मोटरसाइकिल चालक हेलमेट नहीं पहने थे तो उनके 1800 रुपए के चालान काटे गए। दो कार चालक सीट बेल्ट नहीं बांधे थे उनसे 1000 रुपए वसूले गए।
2 दिन से हाईवे पर बसों के स्थाई परमिट,फिटनेस , ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण सहित सभी कागजातों की चेकिंग की जा रही है। कमी पाई जाने पर चालान काटे जा रहे हैं।
दिनेश सिंह रघुवंशी थाना प्रभारी