Let’s travel together.

इंटरनेशनल लायंस क्लब  ने “पॉलिथीन हटाओ, कपड़े के थेले पाओ” पर्यावरण जागरुकता अभियान चलाया 

0 79

विदिशा।  इंटरनेशनल लायंस क्लब विदिशा द्वारा  पर्यावरण संरक्षण हेतु पॉलिथीन के स्थान पर कपड़े के थैले वितरण का आयोजन किया गया। डिस्ट्रिक्ट एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस एवं लायंस क्लब विदिशा अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी की उपस्थिति में लायंस क्लब विदिशा की टीम ने माधव गंज सहित कई क्षेत्रों में कपड़े के थैलों का निशुल्क वितरण किया। कहीं पर एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस, तो कहीं पर लायंस क्लब अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी सब्जी के ठेले वालों, फल के ठेले वालों, कपड़े की दुकान, चूड़ी कंगन शॉप, फूल-माला वाले वालो, से समझाइश देते नजर आ रहे थे कि हमें पॉलिथीन का उपयोग नहीं करना चाहिए ना ही अपने को पॉलिथीन वितरण करना चाहिए। इसके स्थान पर कपड़े के थैली का उपयोग करें। ग्राहक को भी प्रोत्साहित करें। कि वह कपड़े की थैली लाए, क्योंकि पॉलिथीन कैंसर के साथ ही कई प्रकार से समाज को नुकसान दायक है। लायंस क्लब की टीम भी ग्राहको को कपड़े के थैली बांटने एवं समझाने में लगी हुई थी। एएसआई लायन संजय अहिरवार जहां दुकानदार को समझा रहे थे तो वही लायन के सी प्रजापति ग्राहक को कपड़े के थैले बांट रहे थे। इशामें रिटर्न एमजेएफ लायन मेघा दुबे कई महिलाओं से चर्चा करती हुई दिखाई दे रही थी। जब लायन साथी लोगों को समझाते थे तो वहां पर लोगों की भीड़ लग जाती थी। नए कपड़े की थैली पाकर पब्लिक काफी खुश हो जाती थी और लायंस क्लब की इस अभियान की प्रशंसा करती नजर आती थी। इस अभियान में 500 कपड़े के थैले का निशुल्क वितरण किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों में उकेरा विकसित भारत का सपना, भाषणों में रखे प्रभावी विचार     |     वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगी     |     बाबा पीर फतेह उल्लाह शाह साहब के तीन दिवसीय उर्स का समापन, कुल की दुआ में मांगी अमन-चैन की दुआ     |     गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811