Let’s travel together.

पिता की हार्ट अटैक से हुई मौत, बेटी ने नम आंखों से दी मुखाग्नि

0 110

– बेटी होने का फर्ज निभाया, पिता का किया अंतिम संस्कार

-बेटी होना अब अभिशाप नहीं

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में एक शख्स की मौत के बाद उनकी छोटी बेटी द्वारा पूरी रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किए जाने का मामला सामने आया है। मामला शहर के तारकेश्वरी कालोनी का है। अपने पिता की हार्ट अटैक से मृत्यु होने पर उनकी छोटी बेटी ने चैन्नई से आकर अपने पिता को नम आंखों से मुखाग्नि देकर सारे मिथक तोड़ दिए। वहीं बड़ी बेटी भी अपनी पिता को अंतिम विदाई देने मुक्तिधाम पहुंची।

दोनों बेटियों को बेटा मानकर पाला-

बेटी होना अब अभिशाप नहीं माना जाता है। बेटे की तरह बेटियां माता-पिता का न केवल सहारा बन रही है, बल्कि अपने पिता को मुखाग्नि तक दे रही है। शिवपुरी निवासी मनोज भसीन (55) पोस्ट ऑफिस में खाते खुलवाकर पैसे कलेक्शन कर जमा करने का काम करते थे। मनोज की दो बेटी हैं जिनमें बड़ी बेटी मानसी दिल्ली में रहकर जॉब करती है, जबकि छोटी बेटी रितिका चेन्नई में एक निजी कंपनी में काम करती है। मनोज ने अपनी दोनों बेटियों को बेटा मानकर उनका पालन पोषण किया। अचानक से मनोज को हार्टअटैक आया और उनका निधन हो गया। । पिता के निधन की सूचना दोनों बेटियों को मिली तो बड़ी बेटी दिल्ली से जल्दी शिवपुरी आ गई, लेकिन छोटी बेटी रितिका को चेन्नई से आने में कुछ समय लगा। इसके बाद दोनों बेटियों ने अपने पिता को अंतिम विदाई दी।

पूरे रीति रिवाज से किया अंतिम संस्कार-

शिवपुरी आने पर मनोज की छोटी रितिका ने परिजन से कहा की पापा का अंतिम संस्कार मैं करूंगी। बेटी के फैसले पर परिजन ने भी उसका साथ दिया। दोनों बेटिया शवयात्रा के साथ मुक्तिधाम पर पहुंची जहां रितिका ने पूरे रीतिरिवाज से अपने पिता का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान दोनों के आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य शुभारंभ     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर हादसों का सिलसिला जारी, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार     |     अंबाडी में नल-जल योजना की मोटर जली, दो से तीन दिन पानी की सप्लाई प्रभावित; ग्रामीण परेशान     |     धान की कटाई शुरू, समर्थन मूल्य पर उपज बेचने की तैयारी में जुटे किसान     |     सुल्तानगंज अस्पताल की खुली पोल! प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, न डॉक्टर मिले न नर्स,अस्पताल की गैलरी में हुआ प्रसव     |     सप्त ऋषिराजों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह 29नवंबर को     |     170 मंडलीय समवशरण विधान प्रारंभ ,अजित चक्रवर्ती, अनिल नैनधरा सौधर्म इंद्र बने     |     11 बग्गियों में सजेगी शाही बारात, एक ही मंडप में गूंजेंगे 11 जोड़ों के विवाह मंत्र     |     भारतीय मजदूर संघ का आठवाँ त्रिवार्षिक जिला अधिवेशन सम्पन्न     |     मध्य प्रदेश लेखक संघ की बैठक में आगामी प्रांतीय कार्यक्रम और सदस्यता अभियान पर बनी रणनीति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811