Let’s travel together.

ग्वालियर-चंबल संभाग के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी- सीएम शिवराज सिंह चौहान

0 488

– मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया देवराज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडीकल साइंस का भूमिपूजन

– केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर व श्री सिंधिया सहित राज्य सरकार के मंत्रिगण हुए शामिल

प्रदेश में मेडीकल सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है – केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर

हवाई सेवाओं के विस्तार से बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने में मिलेगी मदद – केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया

ग्वालियर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारा संकल्प है कि धन के अभाव में कोई भी गरीब बिना इलाज के नहीं रहेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकार जरूरतमंद गरीब मरीज का पाँच लाख रूपए तक का नि:शुल्क इलाज निजी अस्पतालों में भी करा रही है। उन्होंने कहा सरकार जल्द ही राष्ट्रपति महोदय के कर कमलों से प्रदेश में कई अस्पतालों का लोकार्पण व शिलान्यास कराने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान रविवार को ग्वालियर में देवराज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडीकल साइंस एवं अस्पताल के भूमिपूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मंचासीन थे।
रविवार को यहाँ राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर ग्राम खुरैरी बड़ागाँव क्षेत्र में आयोजित हुए डीआईएमएस (देवराज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडीकल साइंस) के भूमिपूजन समारोह में जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह, नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री श्री ओपीएस भदौरिया व लोक निर्माण राज्य मंत्री श्री सुरेश धाकड़, सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, बीज एवं फार्म विकास निगम के अध्यक्ष श्री मुन्नालाल गोयल, मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नी एवं किरार समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती साधना सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर श्री कमल माखीजानी व ग्रामीण श्री कौशल शर्मा, डीआईएमएस की चेयरमेन श्रीमती शरवती सिंह किरार, सचिव डॉ. सलोनी सिंह धाकड़ व कोषाध्यक्ष श्रीमती साक्षी किरार भी मंचासीन थीं।

ग्वालियर-चंबल संभाग के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी- सीएम शिवराज सिंह चौहान

भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उम्मीद जाहिर की कि यह अस्पताल केवल धन कमाने का जरिया नहीं बनेगा अपितु परोपकार की भावना के साथ ग्वालियर-चंबल संभाग सहित आस-पास के अन्य क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधायें मुहैया करायेगा। उन्होंने कहा यह मेडीकल कॉलेज व अस्पताल ग्वालियर-चंबल संभाग को नई दिशा देगा। हमारी शुभकामनायें हैं कि यहाँ से पढ़कर निकले विद्यार्थी अच्छे डॉक्टर बनें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में निजी मेडीकल कॉलेज व अस्पताल शुरू करने के लिये श्री करन सिंह किरार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पुत्र स्व. देवराज की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिये अस्पताल खोलकर जनसेवा का संकल्प लिया है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर यह भी कहा कि ग्वालियर की पवित्र धरती पर हम संकल्प लेते हैं कि ग्वालियर-चंबल संभाग के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा आजादी के अमृत महोत्सव की पुण्य बेला में ग्वालियर के विकास के लिये स्वर्णिम काल चल रहा है। ग्वालियर में जल्द ही एक हजार बिस्तर का अस्पताल शुरू होगा। साथ ही एलीवेटेड रोड़, अत्याधुनिक एयरपोर्ट, केन्द्रीय स्तर की कृषि संस्थायें इत्यादि सहित अन्य विकास कार्य ग्वालियर में मूर्तरूप ले रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा प्रदेश सरकार का संकल्प है कि सभी के लिए रोटी, कपड़ा, पढ़ाई, लिखाई और रोजगार का इंतजाम हो।

महिला सशक्तिकरण का उत्तम उदाहरण है यह संस्थान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देवराज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडीकल साइंस महिला सशक्तिकरण का एक उत्तम उदाहरण बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि खुशी की बात है कि इस संस्थान की चेयरमेन श्रीमती शरवती किरार, सचिव श्रीमती डॉ. सलोनी सिंह धाकड़ व कोषाध्यक्ष श्रीमती साक्षी किरार हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारा हमेशा से विश्वास रहा है कि बेटियाँ अस्पताल ही नहीं सारी दुनिया चला सकती हैं।

हवाई सेवाओं के विस्तार से बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने में मिलेगी मदद – केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर ग्वालियर सहित समूचे प्रदेश को देश भर से बेहतर हवाई सेवाओं से जोड़ा जा रहा है। आगामी 3 जून से दिल्ली, भोपाल, ग्वालियर व जबलपुर के लिये नई फ्लाइट शुरू होने जा रही हैं। साथ ही तीन दिन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के लिये भी फ्लाइट उपलब्ध होगी। बेहतर हवाई सेवा का लाभ स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी मिलेगा। जरूरत पड़ने पर देश के अन्य शहरों से विशेषज्ञ चिकित्सक ग्वालियर बुलाए जा सकेंगे। उन्होंने आशा जताई कि देवराज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडीकल साइंस जीवन दाता के रूप में काम करेगा। साथ ही प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शायद यह पहला मेडीकल संस्थान है जिसके संचालन की सम्पूर्ण बागडोर महिलाओं के हाथ में है। श्री सिंधिया ने कहा कि हमारी संस्कृति में पहला देवता चिकित्सक, दूसरा ज्ञानदाता यानि शिक्षक और तीसरा देवता अन्नदाता माना जाता है। हमारे देश के अन्नदाता अपने देश का ही नहीं दुनियाभर का पेट भर रहे हैं।

प्रदेश में मेडीकल सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है – केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर

केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि हमारे देश व राज्य की बड़ी आबादी है। इतनी बड़ी आबादी को शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएँ मुहैया कराना बड़ी चुनौती रहती है। केन्द्र व राज्य सरकार ने व्यापक स्तर पर मेडीकल सुविधाएँ जुटाने का काम किया है। साथ ही निजी क्षेत्र एवं स्वयंसेवी संस्थायें भी चिकित्सा सेवाएँ देने में अपना योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हर जिले में मेडीकल कॉलेज खोलने का बीड़ा उठाया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में इस काम को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया गया है। उनके नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने राज्य में पूर्व से स्थापित मेडीकल कॉलेजों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के उन्नयन के साथ-साथ सागर में मेडीकल कॉलेज खोला गया है। साथ ही रतलाम से लेकर प्रदेश के अन्य जिलों तक नए मेडीकल कॉलेज खोले गए हैं। श्री तोमर ने कहा कि ग्वालियर के लिये आज ऐतिहासिक दिन है। आज निजी क्षेत्र में देवराज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडीकल साइंस की नींव रखी गई है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि यह नया प्रतिष्ठान ग्वालियर के गौरव को और आगे बढ़ायेगा।

ग्वालियर में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा मुहैया करायेगा डीआईएमएस

देवराज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडीकल साइंस कुल 780 बैडेड होगा। जिसमें आईसीयू की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। अस्पताल प्रथम चरण में 300 बिस्तरों के साथ शुरू होगा। दूसरे चरण में भी 350 बिस्तरों के साथ-साथ एमबीबीएस की 150 सीटों की पढ़ाई प्रारंभ होगी। साथ ही अत्याधुनिक ट्रामा सेंटर, जनरल एवं प्राइवेट वार्ड, कैंसर, न्यूरो एवं अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज की यूनिट, नर्सिंग कॉलेज, छात्रावास सहित अत्याधुनिक हॉस्पिटल के जरूरी सभी तरह की सुविधायें उपलब्ध होंगीं। कार्यक्रम में स्वागत उदबोधन डीआईएमएस की सचिव डॉ. सलोनी सिंह धाकड़ व अंत में संस्थान की कोषाध्यक्ष श्रीमती साक्षी सिंह किरार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     सिकल सेल स्क्रीनिंग में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य     |     भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर आभार व्यक्त कर प्राप्त किया आशीर्वाद     |     विधायक देवेंद्र जैन ने अपर सचिव को सौंपे मांग पत्र     |     निर्माण के 24 घंटे बाद ही नवनिर्मित सड़क के उड़े परखच्चे     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में रायसेन जिले को प्रदेश में मिला दूसरा स्थान     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने डिप्टी कलेक्टर का पद पर चयनित सुश्री आयशा अंसारी को किया सम्मानित     |     सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा में लीडलैस पेसमेकर का सफलतापूर्वक किया गया इंप्लांट     |     डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने 2 उप स्वास्थ्य केन्द्र भवनों का किया लोकार्पण     |     सीएम राइज स्कूल में कान्वेंट स्कूलों जैसी मिलेगी शिक्षा – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     शहीद भीमानायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोलर एनर्जी सर्टिफिकेट कोर्स प्रारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811