विदिशा। विभिन्न हायर सेकेण्ड्री स्कूल के विद्यार्थियों को चित्रकारी करते देखना विशेष सुखद अनुभूतियों से भरा हुआ रहा । महारानी अवंती बाई हायर सेकेण्डरी स्कूल में साकेत शिशु रंजन, सरस्वती स्कूल, सरस्वती स्कूल, शासकीय उत्कृष्ट स्कूल,ऑल एंजेल्स स्कूल,रामकृष्ण स्कूल,ओलम्पस स्कूल के छात्रों ने भाग प्रतियोगिता में भाग लिया । मानस प्रसंगों क ऊपर आयोजित इस प्रतियोगिता में वरिष्ठ समाजसेवी मन मोहन बंसल, सुदिन श्रीवास्तव ,अरविंद द्विवेदी, अमिताभ शर्मा जी, प्रकाश लोधी , अनंत सिंह उपस्थित थे ।

स्कूल संचालक मेहताब सिंह नरवरिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का विधिवत संचालन वाला की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती संध्या राय एवं आभार थान सिंह नरवरिया ने किया । जे न मित्र दुख होहिं दुखारी ,तिन्हहि बिलोकत पातक भारी
भाषण प्रतियोगिता में तुलसी जयंती सप्ताह में रामचरितमानस की मित्रता पर विद्यार्थियों ने रखे विचार
तुलसी जयंती सप्ताह के अंतर्गत पं. गंगाप्रसाद पाठक ललित कला न्यास द्वारा स्थानीय सांदीपनि विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नगर के अनेक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता का विषय रामचरितमानस में मित्रता रखा गया, जिस पर विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम, निषादराज, सुग्रीव तथा अन्य प्रसंगों के माध्यम से मित्रता के आदर्श स्वरूप को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

माध्यमिक वर्ग में मान्यासोनी, ओलंपस हाई स्कूल ने प्रथम, समृद्धि बघेल, ऑल एंजेल्स स्कूल ने द्वितीय तथा दिशा किरार, संकेत विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
उच्चतर माध्यमिक वर्ग में अक्षरा तिवारी, साकेत विद्यालय ने प्रथम, भूमि रघुवंशी, ओलंपस हाई स्कूल ने द्वितीय तथा दिशा दुबे, सांदीपनि विद्यालय और अमय शाक्य, एक्सीलेंस विद्यालय ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद देवलिया, भरत लड्डा, अरविंद द्विवेदी एवं अनंत सिंह उपस्थित रहे। पूर्व प्राचार्य बी.के. जैन ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उमेश ताम्रकार, ज्योति कटारिया एवं विश्वकर्मा जी,सहित अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे। प्राचार्य बलराम चौधरी ने गोस्वामी तुलसीदास जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद देवलिया ने तुलसी जयंती सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की योजना एवं प्रश्नमंच के माध्यम से प्रश्न किए। कार्यक्रम का संचालन पुनीत संज्ञा ने किया।उक्त जानकारी न्यास से संबद्ध आचार्य शिवकुमार तिवारी ने प्रदान की।