Let’s travel together.

सिलयारी से मुक्तेश्वर महादेव धाम तक गूंजेंगे बोल बम के जयकारे

0 9

सिलयारी से चरौदा तक भव्य कांवड़ यात्रा ओर विशाल भंडारा

   सुरेंद्र जैन धरसीवा

श्रावण मास का पावन पवित्र महीना हो ओर बोल बम के जय कारे सुनाई न दें ऐसा तो हो ही नहीं सकता देशभर के साथ ही छत्तीसगढ़ के गांव गांव में इन दिनों बोल बम के जयकारे गूंजते रहते हैं रविवार को भी सिलयारी से चरोदा तक बोल बम के जयकारे गूंजेंगे क्योंकि सैंकड़ों की संख्या में शिवभक्त कांवड़ यात्रा में सामिल होंगे जिनके लिए चरोदा में विशाल भंडारा भी होगा।

प्रदेश कांग्रेस ओबीसी के कार्यकारी अध्यक्ष भावेश बघेल की अगुवाई में सिलयारी से चरोदा तो विशाल कांवड़ यात्रा रविवार 23 अगस्त को आयोजित होगी

यह कांवड़ यात्रा छाता तालाब, सिलयारी से शुरू होगी जो मुक्तेश्वर महादेव धाम चरौदा तक भव्य रूप में निकलेगी इस विशाल कांवड़ यात्रा में हजारों की संख्या में शिवभक्त एवं कांवड़िया शामिल होकर सिलयारी से चरौदा तक के पूरे मार्ग को शिवमय करेंगे।

आयोजनकर्ता भवेश बघेल ने बताया कि कांवड़ यात्रा को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। यात्रा में देश के विभिन्न क्षेत्रों की प्रसिद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। विशेष रूप से नासिक के प्रसिद्ध ढोल, बनारस के डमरू वादकों तथा भव्य शिव झांकी की प्रस्तुति श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेगी।

कांवड़ यात्रा के दौरान भगवान भोलेनाथ के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय रहेगा। हजारों की संख्या में कांवड़िया श्रद्धालु पवित्र जल लेकर बाबा मुक्तेश्वर महादेव के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए चरौदा धाम पहुंचेंगे।

आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त शिवभक्तों, श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस भव्य कांवड़ यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

10 दिन बाद झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, 40 गांवों में लौटी रौनक     |     जर्जर भवनों के साये में दीवानगंज-अंबाडी, बच्चों और मरीजों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा     |     सावन में शिव भक्ति की गूंज,  निकलेगी भव्य भाव कलश यात्रा     |     नाली के अभाव में सीसी रोड पर भर रहा बारिश का पानी, ग्रामीण परेशान     |     सिलयारी से मुक्तेश्वर महादेव धाम तक गूंजेंगे बोल बम के जयकारे     |     छत्तीसगढ़ में पेपर लीक आरोपियों को छत्तीस घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     चित्रकला प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     नीलकंठेश्वर धाम में शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम एवं गेलपुर में धर्मशाला भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा      |     शिवपुरी में बलराम कृषि महोत्सव, सीएम मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से किया किसानों से संवाद     |     रायसेन में राठौर क्षत्रिय समाज की बैठक, सूर्या प्रकाश जिला अध्यक्ष और अमित राठौर बने नगर अध्यक्ष     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811