पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का हुआ छिन्दवाड़ा आगमन
कांग्रेस सेवादल ने ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर राष्ट्रगीत गाकर सलामी दी
तारकेश्वर शर्मा

छिन्दवाड़ा। जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सुरेश कपाले ने बताया कि आज ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का आगमन हुआ। वे विशेष वायुयान द्वारा भोपाल से छिन्दवाड़ा पहुंचे इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल द्वारा उनका जोरदार स्वागत तालियो से एवं नारे लगाकर किया गया तत्पश्चात पंक्तिबद्ध होकर राष्ट्रगीत गाकर एवं सलामी देकर कमलनाथ एवं

नकुलनाथ का अभिनंदन किया गया साथ ही साथ कांग्रेस सेवादल के सभी सम्मानित पदाधिकारीयो और कार्यकर्ताओ ने अपना परिचय देकर भेंटवार्ता की। आज इस कार्यक्रम के अवसर पर कांग्रेस सेवादल के सभी प्रमुख पदाधिकारी भारी संख्या मे उपस्थित हुए।