Let’s travel together.

नाली के अभाव में सीसी रोड पर भर रहा बारिश का पानी, ग्रामीण परेशान

0 6

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची ब्लॉक के  ग्राम नरखेड़ा मैं कुछ वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत सीसी रोड का निर्माण कर कराया गया था लेकिन नाली नहीं होने के कारण घरों के सामने बारिश का पानी इकट्ठा हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बारिश का मौसम शुरू होते ही नरखेड़ा गांव में कुछ साल पहले बनाई गई सीसी रोड ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। सड़क के दोनों ओर नाली का निर्माण नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो रहा है। कई इंच पानी भर जाने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, गांव में सीसी रोड का निर्माण होने से उन्हें आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद थी, लेकिन सड़क के साथ जल निकासी की व्यवस्था नहीं किए जाने से बारिश के दिनों में स्थिति बिगड़ जाती है। तेज बारिश होने पर सड़क पर पानी जमा हो जाता है और लंबे समय तक इसकी निकासी नहीं हो पाती। इससे पैदल चलने वाले लोगों, दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है।

जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से बढ़ी समस्या

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के समय यदि दोनों तरफ नालियों का निर्माण किया जाता तो बारिश का पानी आसानी से बाहर निकल जाता। वर्तमान में सड़क का पानी आसपास जमा होने से कीचड़ और फिसलन की स्थिति भी बन रही है। कई जगहों पर सड़क पर पानी जमा रहने से वाहन चालकों को भी संभलकर निकलना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने की नाली निर्माण की मां

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और पंचायत से मांग की है कि सीसी रोड के दोनों तरफ जल्द से जल्द नालियों का निर्माण कराया जाए, ताकि बारिश के पानी की उचित निकासी हो सके। ग्रामीणों का कहना है कि नाली बनने से सड़क पर पानी जमा होने की समस्या दूर होगी और बारिश के मौसम में आवागमन भी सुचारु हो सकेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।

प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत नर खेड़ा गांव में सीसी रोड का निर्माण कार्य प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत हुआ है लेकिन रोड के दोनों तरफ नाली नहीं होने के कारण पानी निकासी में दिक्कत आ रही है। दोनों तरफ नाली का निर्माण कार्य हो जाता तो इस समस्या से काफी हद तक ग्रामीणों को राहत मिल सकती थी।

रामदयाल लोधी सरपंच नरखेड़ा 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

10 दिन बाद झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, 40 गांवों में लौटी रौनक     |     जर्जर भवनों के साये में दीवानगंज-अंबाडी, बच्चों और मरीजों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा     |     सावन में शिव भक्ति की गूंज,  निकलेगी भव्य भाव कलश यात्रा     |     नाली के अभाव में सीसी रोड पर भर रहा बारिश का पानी, ग्रामीण परेशान     |     सिलयारी से मुक्तेश्वर महादेव धाम तक गूंजेंगे बोल बम के जयकारे     |     छत्तीसगढ़ में पेपर लीक आरोपियों को छत्तीस घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     चित्रकला प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     नीलकंठेश्वर धाम में शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम एवं गेलपुर में धर्मशाला भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा      |     शिवपुरी में बलराम कृषि महोत्सव, सीएम मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से किया किसानों से संवाद     |     रायसेन में राठौर क्षत्रिय समाज की बैठक, सूर्या प्रकाश जिला अध्यक्ष और अमित राठौर बने नगर अध्यक्ष     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811