Let’s travel together.

शिवपुरी में बलराम कृषि महोत्सव, सीएम मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से किया किसानों से संवाद

0 72

– प्रगतिशील किसानों ने साझा किए अनुभव, प्राकृतिक खेती और पशुपालन बना आय का जरिया

– कृषक कल्याण वर्ष पर पिपरसमां मंडी में महोत्सव, जनप्रतिनिधि और किसान रहे मौजूद

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाए जाने के संकल्प के साथ आज शिवपुरी की कृषि उपज मंडी पिपरसमां में बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए और जिले के किसानों को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने प्रगतिशील किसानों से संवाद किया। इस दौरान किसानों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए और कृषि व पशुपालन के क्षेत्र में शासकीय योजनाओं से मिल रहे लाभ के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया।

प्रगतिशील किसान सुरेन्द्र सिंह सेंगर ने प्राकृतिक/जैविक खेती व उद्यानिकी के अनुभव साझा किए, वीरू ओझा ने पशुपालन व नस्ल सुधार के प्रयासों की जानकारी दी, वहीं त्रिलोचन सिंह गिल ने समन्वित कृषि प्रणाली के अपने अनुभव सामने रखे।

कार्यक्रम में शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन, कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव, करैरा विधायक रमेश प्रसाद खटीक, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा, जनपद अध्यक्ष हेमलता रावत, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा जयपाल सिंह चावड़ा, जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव सहित किसान मोर्चा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।महोत्सव में कृषि एवं संबद्ध विभागों की प्रदर्शनियां भी लगाई गईं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811