नीलकंठेश्वर धाम में शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम एवं गेलपुर में धर्मशाला भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा
सी एल गौर रायसेन
जिले के सुप्रसिद्ध नील कंठीश्वर धाम महादेव मंदिर पाटन में शनिवार को वहां आयोजित हो रहे पवित्र सावन माह में शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम एवं जय महाकाल पूजा कार्यक्रम में पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं एवं धर्म प्रेमियों के साथ भगवान महादेव का जलाभिषेक किया।

इसके पश्चात गैरतगंज तहसील के सुप्रसिद्ध श्री राम रसिया दरबार के पास गेलपुर महादेव स्थल पर पहुंचकर भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक किया एवं विशेष पूजन कार्यक्रम में भाग लिया । इस मौके पर बाबा महा मंडलेश्वर द्वारा जलाभिषेक संपन्न कराया गया।

इसके पश्चात गेलपुर महादेव प्रांगण में धर्मशाला निर्माण के लिए संपन्न हुए भूमि पूजन कार्यक्रम में श्री अजब सिंह जी पंडा एवं पुजारीयो के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री शर्मा के साथ गैरतगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज पठया , भाजपा मंडल प्रभारी डिंपल पटेल वरिष्ठ नेता हरिनारायण धाकड़, मोहित तिवारी, सहित अनेक भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता सहित धर्म प्रेमी बंधु मौजूद रहे।