Let’s travel together.

बेटी के बाद मां का मिला शव दोनों की एक ही जगह हत्या का अनुमान क्षेत्र में फैली सनसनी पुलिस जांच में जुटी

0 91

डबल मर्डर में क्या है राज बच्ची की पीएम रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार
सुरेंद्र जैन धरसीवां

कल रायपुर बिलासपुर हाईवे किनारे नाली में जिस बच्ची का शव मिला था आज उसकी मां का सब उसके घर में मिला संभावना यह जताई जा रही है की दोनों की हत्या घर में ही की गई और बाद में बच्ची के शव को नाली में फेंका गया होगा जिस महिला का शव मिला उसका नाम हमीदा बेगम था और वह अपनी बेटी के साथ हाईवे किनारे धनेली में रहती थी डबल मर्डर की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई ओर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए
सीएसपी उरला अमन कुमार ने बताया कि कल खमतराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे किनारे नाली में एक अज्ञात बच्ची का शव मिला था जिसकी शिनाख्ति के प्रयास किये जा रहे थे की आज धनेली में हाईवे किनारे घर में एक महिला का शव होने की जानकारी मिली जब पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल की तो पता चला कि जिस बच्ची का शव कल रावाभाटा के समीप हाईवे किनारे नाली में मिला था वह इसी महिला की बच्ची थी जिसका नाम रेशमा था इससे यह संभावना है की दोनों की हत्या घर में ही की गई होगी और बाद में बच्ची का शव नाली में ले जाकर फेंका गया होगा
निरंतर व्यस्त रहने वाले धनेली हाईवे किनारे एक मकान में काफी समय से मृतका हमीदा बेगम अपनी बच्ची रेशमां के साथ रहती थी धनेली में बैंक के समीप सड़क किनारे ही महिला का मकान है गुरुवार को जैसे ही मकान में महिला के मृत पड़े होने की जानकारी पुलिस को लगी तो सीएसपी उरला अमन कुमार खमतराई टीआई उरला टी आई व सिलतरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची वही एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और उन्होंने घटनास्थल की बारीकी से जांच की एफएसएल की टीम द्वारा बारीकी से जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए धरसीवां भेजा जहां मृतका हमीदा बेगम का पोस्टमार्टम किया और जांच के लिए बिसरा भेजा इस डबल मर्डर का स्पष्ट कारण तो पोस्ट मार्डम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा लेकिन प्रथम दृष्टया गला दबाने से मौत की संभावना व्यक्त की जा रही है वहीं महिला का शव भी दो दिन पुराना होने से ये भी संभावना हैं कि दोनों की हत्या इसी घर में हुई होगी ओर फिर हत्यारों ने बच्ची का शव दूर ले जाके नाली में फेंका होगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मोहर्रम पर गढ़ी और गैरतगंज में अकीदत का सैलाब, “या हुसैन” की सदाओं से गूंजे नगर     |     सेमरी बांध नहर में अधिग्रहित भूमि में किसानों की बड़ी जीत     |     नाजिया इलाही के विरुद्ध जमियत उलेमा और मुस्लिम त्यौहार कमेटी ने सौंपा ज्ञापन      |     यात्री बस अनियंत्रित हुई गंभीर हादसा टला, सड़क निर्माण कंपनी की लेट लतीफी से हादसे बड़े      |     अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के स्थापना दिवस पर सीहोर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन     |     अशोकनगर में सनसनी: कार में युवक-युवती के शव मिलने से मचा हड़कंप     |     मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811