शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
रायसेन जिले के बेगमगंज क्षेत्र में जहां रायसेन से राहतगढ़ मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है वहीं देख मुझे सुल्तानगंज मार्ग पर पुल का निर्माण भी चल रहा है दोनों ही जगह ठेकेदारों की लापरवाहियां सामने आ रही हैं रोड पर मुरम की जगह मिट्टी डालने और अस्थाई पुलों के निर्माण के करण हादसों में बढ़ोतरी हो गई है।
तत्काल का मामला सामने आया है जहां चकला नाले के अस्थाई पुल से एक बस मिट्टी की वजह से स्लिप होकर पुल में गिरने से बच गई यात्रियों ने खिड़कियों से कूद कर या इमरजेंसी गेट से निकलकर अपनी जान बचाई। जेसीबी की मदद और लोगो ने धक्का देकर बस को बाहर निकाला । चालक की सूझबूझ से यात्रियों को किसी तरह का नुकसान नहीं हो पाया।
ऐसी ही स्थिति बेगमगंज सुल्तानगंज सुल्तानगंज मार्ग पर सेमरी नदी का पुल बनाया जा रहा है निर्माण की बहुत धीमी रफ्तार की वजह से जरा सी बारिश हुई और शाम के समय पर एक गाड़ी फस गई वह तो ड्राइवर की सूझबूझ से नदी में ना गिर पाई लोगों की मदद से धक्का देकर ऊपर किया गया।प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।