मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
मुक्तापुर रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति की लाश पड़ी होने की सूचना सलामतपुर पुलिस को शुक्रवार रात को प्राप्त हुई थी सलामतपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर लाश अपने कब्जे में लेकर तलाशी ली गई तो उसके पास ऐसा कोई सा प्रमाण पत्र नहीं मिला कि जिससे उसकी पहचान हो सके। वह कौन था कहां का रहने वाला था और कहां जा रहा था अभी इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस ने सांची सिविल अस्पताल में शव रखवा दिया गया है पुलिस आगे की जांच कर रही है और सभी लोगों से आग्रह किया है अज्ञात मृतक व्यक्ति उम्र 45 वर्ष के लगभग है वहां नीले रंग का जींस काले रंग की स्वेटर पहने हुए हैं अगर इसकी जानकारी किसी को मिले तो सलामतपुर पुलिस को सूचना दे। पुलिस भी हर संभव कोशिश कर रही है कि व्यक्ति की पहचान हो सके।