अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के स्थापना दिवस पर सीहोर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन
पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया महादान
नवदीप श्रीवास्तव सीहोर
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला सीहोर इकाई द्वारा बस स्टैंड पर एक भव्य रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस पुनीत अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ‘रक्तदान-महादान’ के संकल्प के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मानव जीवन की रक्षा के लिए स्वेच्छा से रक्तदान किया।
स्थापना दिवस के इस सेवापरक कार्यक्रम में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय अध्यक्ष अतुल कुमार राठौर (काका)तथा सीहोर के जिला अध्यक्ष मनीष मेवाड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान शीर्ष नेतृत्व ने रक्तदाता कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संगठन सदैव राष्ट्र, धर्म और समाज की सेवा के लिए तत्पर रहता है। इस अवसर पर चिकित्सा टीम की देखरेख में सुरक्षित तरीके से ब्लड डोनेशन वैन में रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने इस सेवा कार्य को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया।