Let’s travel together.

सिलवानी क्षेत्र में बाढ़ का जायजा लेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान

0 190

-बम्होरी, पड़रिया, वर्धा जोड़, साईंखेड़ा और सिलवानी में करेंगे निरीक्षण

रायसेन/सिलवानी। प्रदेश में लगातार हो रही भारी वर्षा से जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसी क्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान रविवार, 3 अगस्त को रायसेन जिले के बम्होरी-सिलवानी क्षेत्र का दौरा करेंगे। उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राकेश शर्मा भी रहेंगे।
दौरे के दौरान श्री शिवराज सिंह चौहान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और किसानों व ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानेंगे। निरीक्षण के बाद राहत कार्यों को लेकर स्थानीय प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए जाने की संभावना है।
दौरे का निर्धारित कार्यक्रम इस प्रकार है, दोपहर 1:00 बजे – ग्राम बम्होरी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, दोपहर 1:50 बजे – पड़रिया जोड़ का दौरा, दोपहर 2:20 बजे – बम्होरी वर्धा जोड़ का निरीक्षण, दोपहर 3:10 बजे – साईंखेड़ा पहुंचकर क्षेत्रीय स्थिति का आकलन, शाम 4:00 बजे – सिलवानी में दौरे का अंतिम पड़ाव शामिल है।
दौरे के दौरान भाजपा पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहेंगे। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास को लेकर यह दौरा अहम माना जा रहा है।

न्यूज सोर्स – हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व-जनगणना अभियान तेज, कलेक्टर ने किया जमीनी निरीक्षण     |     सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में ‘समर डे सेलिब्रेशन’ का आयोजन: शार्क टैंक थीम पर बच्चों ने दिखाए वर्किंग मॉडल     |     राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर कोर कमेटी की बैठक, जिम्मेदारियों का हुआ वितरण     |     पांडुलिपियों कल के संरक्षण हेतु प्रयास प्रारंभ, कमेठी गठित     |     पत्रकार म्यूजिकल ग्रुप की भव्य संगीत संध्या 1 मई को      |     कुंबरगढ़ तालाब के पीछे मिला अज्ञात शव      |     सेवा सुगंधम संस्था ने कराया गरीब कन्या का विवाह     |     प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ धरना प्रदर्शन 30 अप्रैल को     |     ग्रामीणों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पड़रिया खुर्द में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा मुक्तिधाम अधूरा फर्जी बिलों से लाखों की निकासी     |     ढाई साल से अधूरा ओवरब्रिज, हर 15 मिनट में बंद होते फाटक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811