Let’s travel together.

आसामाजिक तत्वों ने  उच्च व्यास पीठ मैं की तोड़फोड़,कथा वाचक से अभद्र व्यवहार

0 623

आसामाजिक तत्वों की हरकतों से संत भी नहीं सुरक्षित

राष्ट्रीय संत कथा वाचक ने लगाई पुलिस से सुरक्षा की गुहार

श्रीमद् भागवत का किया अपमान

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

रायसेन जिले के बेगमगंज तहसील अंतर्गत ग्राम मरखेड़ा टप्पा और झिरिया रानी के बीच हनुमान मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 25 दिसंबर से अनवरत चल रहा है 29 दिसंबर की रात कुछ असामाजिक तत्वों ने कथा स्थल पर पहुंचकर कथावाचक से अभद्र व्यवहार किया तखत उठा ले गए और श्रीमद् भागवत का अपमान करने पर आक्रोश राष्ट्रीय संत ने पुलिस को आवेदन देकर लगाई सुरक्षा की गुहार।

आपको बता दें की कथा वाचक भारती देवी संचालिका राधा माधव सेवा समिति वृन्दावन धाम एवं कथा व्यास राष्ट्रीय संत के साथ रात्रि करीब 11 बजे सरपंच के भाई आरोपी धीरेन्द्र सिंह सोलंकी एवं माधो सिंह सोलंकी ने 16-17 गुंडा टाइप लोगों के साथ नशे की हालत में कथा स्थल पर आकर भागवत जी को उठाकर जमीन पर पटक दिया तख्त उठा ले गए । राष्ट्रीय संत को गन्दी गन्दी गालियां देते हुए धमकाया कि सोमवार को अगर कथा पर बैठी तो व्यास पीठ पर ही गरदन काट दी जाएगी।
राष्ट्रीय संत ने ग्रामीणों के साथ थाने में पहुंचकर लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
घटना की जानकारी लगते ही धर्म प्रेमियों में घटना के प्रति आक्रोश व्याप्त है आवेदन पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस की मौजूदगी में कथा का वाचन करवाया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811