Let’s travel together.

आबकारी विभाग बरेली अवैध मदिरा के विरुद्ध की गई कार्यवाही

0 86

यशवन्त सराठे बरेली रायसेन

आबकारी आयुक्त म. प्र. ग्वालियर द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध आदेशित किये गए विशेष अभियान के तहत  आबकारी उपनिरीक्षक राजेश विश्वकर्मा द्वारा प्राप्त सूचनाओं के आधार पर दिनाँक 28 एवं 29 दिसंबर को कार्यवाही करते हुए वार्ड क्रमांक- 07 एवं 09 नगर पंचायत बाड़ी ,ग्राम नारादखेड़ा, ग्राम विक्रम मड़ैया ,ग्राम कुटनासिर, भारकच्छ, गौरामछवाई अपना ढाबा धनाश्री,द्वारिका ढाबा चारगांव,ग्राम मेहरगॉव, माँ नर्मदा ढाबा बरेली एवं ग्राम गगनवाड़ा में दबिश देकर कुल 10 प्रकरण अवैध हाथ भट्टी मदिरा, देशी मदिरा, विदेशी मदिरा

एवं मदिरा विनिर्माण के कायम किए गए जिसमें 110 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा, 42 पाव देशी मदिरा, 40 पाव अंग्रेजी शराब को जप्त कर कब्जे आबकारी लिया तथा 1 स्थान से 3 प्लास्टिक के ड्रमों में भरा हुआ करीबन 575 kg गुड़ मिश्रित महुआ लाहन को मौके से बरामद कर सैंपल लिए जाकर मय ड्रमों के नष्ट किया जाकर 09 आरोपीगण को मौके से गिरफ्तार किया तथा 1 प्रकरण में आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा जिसकी तलाश जारी है ।

कार्यवाही में कुल 10 प्रकरण आबकारी एक्ट की धारा 34 (1 ) (क ), एवं (च) के तहत कायम किए जाकर विवेचना में लिए गए l ज़ब्त अवैध हाथ भट्टी मदिरा, देशी मदिरा, विदेशी मदिरा एवम लाहन का बाजार मूल्य रुपये 88900/- आंकलित किया गया l

उक्त कार्यवाही में आबकारी आरक्षक श्री रामस्वरूप पटेल , सुश्री स्वेता शिवहरे, नगर सैनिक श्री लक्ष्मीनारायण शर्मा एवं श्री राजेश शर्मा सहित ड्राइवर श्री अंशुल का सराहनीय सहयोग रहा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ठेका श्रमिकों को ईएसआई व ईपीएफ सुविधाएं नहीं, यूनियन ने की शिकायत     |     मंडीदीप में पानी संकट पर फूटा जनाक्रोश, नगर पालिका अध्यक्ष कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन     |     दिनारा के वीरसरोवर तालाब व गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के संरक्षण से खुलेगा रोजगार का रास्ता, पूर्व पार्षद ने दूरदर्शन पर रखी मांग       |     उदयपुरा नगर परिषद का उपयंत्री भोपाल में दो लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार     |     पति-पत्नी के विवाद में पति ने ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या     |     हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से गल्ला व्यापारी की पत्नी का दुखद निधन      |     हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी,तीन दुधारू भैंस मृत      |     हमलाकर लूटने वाला आरोपित गिरफ्तार      |     तुलाई में गड़बड़ी पर भड़के किसान, रायसेन-विदिशा मार्ग पर चक्का जाम     |     कुएं में पडा मिला शव पुलिस ने बरामद कर शुरू की जांच     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811