Let’s travel together.

आवारा पशुओं से किसान और रोड पर चलने वाले राहगीर परेशान

0 98

-जबकि दीवानगंज क्षेत्र में 3 साल से गौशाला का निर्माण कार्य चल रहा है

 -एक हुई पूर्ण, एक में चल रहा काम, एक में पानी और बिजली की कमी
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर राहगीर आवारा पशुओं के कारण परेशान हो रहे हैं कई बार हॉर्न बजाने के बावजूद भी पशु रोड से नहीं हटते हैं। क्लीनर वहान से उतरकर आवारा पशुओं को रोड से हटाता है इसके बाद वाहन आगे बढ़ता है थोड़ी देर बाद फिर आवारा पशु रोड पर आकर बैठ जाते हैं।
समस्या एक दिन की नहीं है हमेशा बनी रहती है
दीवानगंज क्षेत्र के 10 किलोमीटर के अंदर तीन गौशालाएं बन रही है। जिनमें से एक गौशाला गीदगड़ वाली बनकर दो साल से तैयार है मगर बिजली और पानी की कमी के कारण आवारा पशुओं को छोड़ा नहीं जा सका है। शाहपुर पंचायत के भारतीपुर गांव में गौशाला बनकर तैयार हो गई है उसमें कुछ पशुओं को छोड़ जाने लगा है जबकि
सेमरा पंचायत की गौशाला का निर्माण कार्य चल रहा है। कुछ ही दिनों में बनकर तैयार हो जाएगी।
जबकि क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभुराम चौधरी ने लगभग चार साल पहले दीवानगंज पंचायत में 3 ग्राम पंचायतों में गौशाला निर्माण करने की आधारशिला रखी थी जिसमें गीदगढ़ पंचायत गौशाला , सेमरा पंचायत गौशाला ,शाहपुर पंचायत के भर्तीपुर गौशाला की आधारशिला रखी थी। उसी समय प्रत्येक गौशाला के लिए 37 लाख 85 हजार रुपए राशि भी निश्चित की गई थी तभी से आज तक इन गौशालाओं का निर्माण कार्य कभी चालू हो जाता है तो कभी रुक जाता है।
जब गौशाला की आधारशिला रखी थी तब आसपास के ग्रामीण को आस बन गई थी कि अब आवारा पशुओं से निजात मिलेगी मगर 3 साल बीतने के बाद भी आवारा पशु वैसे ही घूम रहे हैं जैसे 3 साल पहले घूमते थे। ग्रामीणों को उम्मीद थी किभोपाल विदिशा हाईव 18े पर अक्सर आवारा पशुओं की मौत होती रहती है गौशाला के बन जाने से आवारा पशुओं को अब ठिकाना मिल जाएगा मगर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ किसान आवारा पशुओं से परेशान होते रहते थे भोपाल विदिश हाईवे 18 पर आवारा पशुओं को इधर से उधर भागते रहते हैं। जबकि तीनो गौशाला मनरेगा के तहत बनाई जा रही है इसमें जितना काम होता है उसके आकलन के हिसाब से ठेकेदार को पैसा उपलब्ध होता है। इस समय किसानों ने अपने खेत मे गेहूं ,चना ,मटर की फसलें वो रखी है। आवारा पशुओं इन फसलों को चैट कर रहे हैं आवारा पशुओं के कारण आसपास के किसान सहित हाईवे पर चलने वाले राहगीर भी रोज हो रहे हैं परेशान।

इनका कहना हे –
हमारी पंचायत में गौशाला को बने हुए दो साल हो गए हैं बिजली और पानी की कमी के कारण गौशाला में पशुओं को छोड़ना आरंभ नहीं हुआ है जबकि पंचायत द्वारा जिला कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ और पीएचई विभाग को 1 साल पहले बोर लगवाने और बिजली की व्यवस्था करने का आवेदन दिया था जिसका हाल आज तक नहीं निकला।
लीला किशन अहिरवार सरपंच ग़ीडगढ़

सेमरा पंचायत की गौशाला का निर्माण कार्य अभी चल रहा है। गौशाला का काम शीघ्र करा दिया जाएगा इसके बाद आवारा पशुओं को इसमें छोड़ जाने लगेगा।
भानु लोधी सरपंच सेमरा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811