Let’s travel together.

भगवान जैसा कृपालु संसार में कोई नहीं-भागवताचार्य विष्णु प्रसाद दीक्षित

0 103

श्रीमद भागवत महापुराण के पंचम दिवस

सोंडरा गांव में भक्ति रस में डूबे भक्त कथा से ले रहे सबक
सुरेंद्र एवं धरसीवा

सांकरा निको महेंद्रा स्पंज एंड पावर लिमिटेड की ओर से सोंडरा गांव स्थित श्रीराधा भवन में चल रही श्रीमद भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ के पंचम दिवस कथा में भागवताचार्य श्री विष्णु प्रसाद दीक्षित जी ने पूतना वध की कथा श्रवण कराते हुए कहा कि भगवान जैसा कौन कृपालु होगा स्तनों पर जहर लगाकर आई पूतना भगवान को मारने के लिए आई भगवान ने उसके अवगुणों को न देखते हुए उसको माता की गति प्रदान कर दी भगवान जैसा संसार में कोई कृपालु नहीं है
आगे भागवताचार्य जी ने भगवान श्रीकृष्ण जी के माखन चोरी की लीला का वर्णन करते हुए कहा कि गोपियों को सानिध्यी प्रदान की क्योंकि गोपियां कोई साधारण नहीं थी वेद के मंत्र ही गोपी बनकर के आए जो कि प्रभु की सानिध्यी चाहते थे

पूज्य व्यास जी कालिया मर्दन की कथा को श्रवण कराते हुए बताया कि भक्ति रूपी यमुना में मन रूपी कालिया नाग आ जाता है तो भक्ति दूषित हो जाती हैं भगवान ने भक्ति रूपी यमुना से कालिया रूपी नाग को निकालकर भक्ति को निर्मल बनाया
आगे की कथा में चीरहरण की कथा श्रवण कराते हुए गोपियों के अविद्या रूपी अज्ञान को हटाकर ज्ञान रूपी मार्ग को प्रशस्त किया
आगे आचार्यश्री ने गोवर्धन की पूजा का प्रसंग श्रवण कराते हुए भक्तों को भगवान गोवर्धन की पूजा कराके भक्तों का कल्याण करते हुए कृपा की।
श्रीमद भागवत कथा महापुराण में महेंद्रा स्पंज के डायरेक्टर ईश्वर प्रसाद अग्रवाल श्रीमती विमला देवी अग्रवाल मनोज अग्रवाल महेंद्र अग्रवाल दीपेश अग्रवाल अनिमेष अग्रवाल सपरिवार मौजूद रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |     बिजली सप्लाई बहाल कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे 44 पर चक्काजाम     |     करोड़ों रुपए के नाला निर्माण के बाबजूद स्तूप रोड जलमग्न अस्पताल में भी घुसा पानी     |     घर में फंदे से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,  घर पर नहीं थे मृतक के परिजन     |     दूसरे सावन सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811