Let’s travel together.

अस्पताल में डॉक्ट के रोज नहीं आते, मरीज हो रहे हैं परेशान, घंटों इंतजार के बाद चले जाते हैं वापस

0 119

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानगंज में इन दिनों डॉक्टरों और अन्य स्टॉफ की लापरवाही से अपनी बदहाली पर आंसू बहां रहा हैं। इस अस्पताल में कभी नर्स सही समय पर नहीं पहुंचती तो कभी डॉक्टर पूरे दिन नहीं पहुंचते हैं। जिससे 25 से 30 गांव के मरीज परेशान हो रहे हैं।
मरीज जब स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते हैं तो उन्हें डॉक्टर नहीं मिलते है। जिससे मरीजों को या तो प्राइवेट चिकित्सकों के यहां जाकर इलाज कराना पड़ता है या मजबूरी में भोपाल या विदिशा जाना पड़ता है । इससे लोगों का समय के साथ ही पैसे की भी बर्बादी होती है। इस समय बारिश का मौसम है। मौसमी बीमारियों की वजह से स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की संख्या दिन -प्रतिदिन बढ़ने लगी है, लेकिन डॉक्टर एवं स्टॉफ न तो कभी समय से आते हैं और न ही सही से इलाज करते हैं।

मरीज सुबह 9 बजे से दूरदराज ग्रामीण इलाके से आकर डॉक्टरों एवं स्टाफ का 11 बजे तक इंतजार करते रहते हैं। जब डॉक्टर नहीं पहुंचता तो वापस चले जाते हैं। इस समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानगंज में डॉ. पलक पटेरिया है। परन्तु उनकी ड्यूटी भी ज्यादातर सांची ब्लॉक में लगाई जा रही है। जिससे दीवानगंज के आसपास गांव के मरीज परेशान हो रहे हैं कुछ दिन पहले दीवानगंज में डॉक्टर तृप्ति भारद्वाज की उपस्थिति थी लेकिन उनका ट्रांसफर अन्य जगह हो गया है अब दीवानगंज में एक डॉक्टर है किंतु उनकी भी ड्यूटी ज्यादातर बाहर रहने से अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं रहता है। इसके चलते स्वास्थ्य केंद्र दीवानगंज में सभी व्यवस्थाएं शासन की फेल साबित हो रही हैं जिसके चलते न तो जनप्रतिनिधियों का ध्यान दे रहे हैं और ना ही प्रशासन ध्यान दे रहा है। हालत यह है कि मरीजों को निजी अस्पतालों की सेवाएं लेना पड़ रही हैं जिससे मरीजों को आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है। डॉक्टर के रोज अस्पताल न आने से ग्रामीणों में आक्रोश है। आरोप है कि चिकित्सक समय से अस्पताल नहीं आते हैं। जिसके कारण मरीज परेशान होते है और नीम हकीम या निजी अस्पताल में उपचार कराने के लिए जाते है। ऐसे में गरीब तबके के मरीज भगवान भरोसे डाक्टर के इंतजार में बैठे रहते हैं। जबकि कुछ दिन पहले एक बच्चों की गर्भ में मौत होने के कारण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डॉक्टर एचएन मांडरे निरीक्षण करने पहुंचे थे। ग्रामीणों से चर्चा कर कहा था कि अस्पताल में सारी सुविधाएं ग्रामीणों को मिलती रहेगी।लेकिन ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिल रहा है।
रवि राठौर सीबीएमओ सांची ने बताया है कि इस समय सांची ब्लॉक में डॉक्टरों की कमी है पूरे ब्लॉक में केवल 5 से 6 ही एमबीबीएस डॉक्टर है। जिनमें से एक डॉक्टर 15 दिन की छुट्टी पर है। जिस कारण दीवानगंज अस्पताल में रोज डॉक्टर नहीं पहुंच पा रहा है 8 से 10 दिन में समस्या का हल निकल जाएगा। क्योंकि कुछ नए डॉक्टरों ने अभी अस्पताल में ज्वाइन नहीं ली है। जैसे ही डॉक्टर ज्वाइन कर लेंगे तो दीवानगंज में परमानेंट डॉक्टर पलक पटेरिया को भेजने लगेंगे। अभी पूरे ब्लॉक में यह समस्या आ रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |     परियोजना की समनापुर सेक्टर की सभी आंगनवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाया आंगन मिलन उत्सव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811