Let’s travel together.

देश की पवित्र नदियों का जल लेकर आठ कांवड़िए महाकाल का करेंगे जलाभिषेक

0 143

– 250 किलोमीटर की पदयात्रा कर करेंगे बाबा महाकाल का अभिषेक

– अपने कावड़ में नदियों का जल लेकर निकल रहे है कई कावड़िया हाईवे से

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सावन के महीने में भोपाल विदिशा हाईवे से कई कांवड़िये कई किलोमीटर पैदल चलकर अलग-अलग नदियों से जल लाते हैं और उसे भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। यह कांवड़ यात्रा सावन के महीने में ही होती है, जब भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पवित्र जल से उनका अभिषेक करते हैं। कांवड़ यात्रा एक धार्मिक यात्रा है जो सावन के महीने में होती है। भक्त अलग-अलग नदियों से जल भरकर लाते हैं और उसे अपने क्षेत्र के शिव मंदिर में चढ़ाते हैं। यह जल आमतौर पर हरिद्वार, गंगोत्री , नर्मदा, पार्वती, बेतवा चनातीरथ विदिशा, तापती जैसी नदियों का जल अपने कावड़ में भरकर अपने क्षेत्र के मंदिरों में शिव जी का जल अभिषेक करते हैं।
भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने और अपनी मनोकामनाएं पूरी करने के लिए यह यात्रा करते हैं।
यह यात्रा सावन के महीने में शुरू होती है और शिवरात्रि तक चलती हैकांवड़िये पैदल यात्रा करते हैं और रास्ते में जल को जमीन से नहीं लगने देते।

सौरभ, धर्मेंद्र ,अंकित, अंशुल, समीर, हेमंत, अमित, रामगोपाल, राजीव और कृष्णा आदि आठ युवक विदिशा बेतवा नदी के चना तीरथ से अपने कावड़ में जल लेकर नंगे पैर पैदल चलते हुए 250 किलोमीटर दूर उज्जैन महाकालेश्वर के लिए निकले। युवा टीम ने बताया कि हम एक सप्ताह में महाकालेश्वर उज्जैन पहुंच जाएंगे जहां पर अपने कावड़ में बेतवा चना तीरथ से भरे जल से महाकालेश्वर का जल अभिषेक करेंगे। वहीं से अपने कावड़ में जल लेकर वापस विदिशा लौटेंगे और वहां पर स्थित मंदिर के शिवालय पर जल अभिषेक कर यात्रा का समापन करेंगे।
युवा टीम ने कहा कि शिवजी से यही प्रार्थना है कि देश में सुख शांति बनी रहे, सभी लोगों की मनोकामना पूर्ण हो , देश में सभी वर्ग के लोग सुख शांति से रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

झुमरीतिलैया में सिद्धचक्र महामंडल विधान का दूसरा दिन भक्तिमय, मुनि श्री सुयश सागर जी के सानिध्य में अर्पित किए 16 अर्घ और श्रीफल     |     विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में 28 एवं 29 नवम्बर को होगा सांची महोत्सव का आयोजन     |     रतनपुर में शिविर लगाकर किसानों को ई-टोकन बुकिंग में आ रही समस्या का किया गया निराकरण     |     गुरुद्वारा की नई व्यवस्था से माधव चौक पर लगा रहा जाम     |     न्यायोत्सव अंतर्गत दिव्यांगजन बच्चों के अधिकारों की दी जानकारी, नशा नहीं करने हेतु प्रेरित किया      |     रायसेन में दो सूने मकानों को बनाया निशाना, कोतवाली पुलिस ने किया चोरी का खुलासा; 3.05 लाख का माल बरामद     |     बैंक सेवा में समर्पित जीवन का सफर थमा, सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक पंं. श्री सी.एल. तिवारी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई     |     रातापानी टाइगर रिजर्व के संवेदनशील क्षेत्र में रातभर गूंजा ढोल-डीजे, वन विभाग ने दिए जांच के आदेश     |     आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के जीवन, कृतित्व और व्यक्तित्व पर जारी होंगे विशेष डाक टिकट     |     शिवपुरी शहर की प्रयोगशाला में एक और प्रयोग, गायब हुआ गुरुद्वारा चौराहा, बना दिया दोराहा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811