Let’s travel together.

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी 100 वी जयंती मनाई गई,नए पंचायत भवन के लिए किया गया भूमि पूजन

0 131

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरार में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में वाजपेई की फोटो पर फूलों की माला पहनकर पुष्प अर्पित किए गए। उनको नमन किया गया।
वही सरार पंचायत के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार ने पंचायत भवन के निर्माण, और फर्नीचर के लिए 37.49 लाख रुपये स्वीकृति किए हैं। बुधवार को सलामतपुर मंडल अध्यक्ष रीतेश अग्रवाल और सरार पंचायत सरपंच नरेश चौधरी द्वारा भवन निर्माण कार्य को भूमि पूजन किया और आधार शिला रखी गई। बता दें कि सरार गांव में पंचायत भवन न होने के कारण पंचायत का कार्य दूसरे भवन में किया जा रहा था। ग्राम पंचायत कार्यों के लिए विचार-विमर्श करने के लिए कोई भवन मौजूद नही था। असुविधा को देखते हुए सरकार ने नया पंचायत भवन बनवाने के लिए मंजूरी दे दी है। सरार पंचायत के सरपंच नरेश चौधरी ने बताया कि पंचायत भवन आधुनिक साज सज्जा से परिपूर्ण होगा। इसमें विकास कार्य से संबंधित सभी सुविधाएं होंगी। पंचायत भवन 37.49 लाख से बनाया जाएगा जिसमें से 10% राशि फर्नीचर पर खर्च की जाएगी।
सरार पंचायत का भवन 33 लाख 75 हजार रुपए से बनाया जाएगा वही पंचायत भवन का फर्नीचर 3 लाख लाख 74 हजार रुपए से बनाया जाएगा।
इस मौके सलामतपुर मंडल अध्यक्ष रीतेश अग्रवाल,ग्राम पंचायत सरार के सरपंच नरेश चौधरी,जनपद सदस्य प्रतिनिधि चरण अहिरवार, ग्राम पंचायत अंबाडी सरपंच प्रतिनिधि रमेश कुमार , गीदगढ़ सरपंच लीला किशन अहिरवार, भाजपा युवा नेता हरिओम साहू, मनोज मीणा और संजय ठाकुर आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811