-सुशासन दिवस के रुप में मनाया गया जन्म दिन
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
जिले के क़स्बा गढ़ी में बुधवार को भारत सरकार के पूर्व
प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्मदिनहर्षोल्लास से मनाया ग्राम पंचायत गढ़ी के सभा कक्ष मे कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अटल जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर अटल जी द्वारा राष्ट्रहित में किए गए कार्यों एवं उनके जीवन पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।साथ गढ़ी के मुख्य मार्ग से अगरिया प्रधानमंत्री सड़क मार्ग तक रेली भी आयोजित की गई

जिसमे जन प्रतिनिधि भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने शिरकत की भाजपा के नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष मनोज पठ्या, ज़िला प्रतिनिधि डिम्पल पटेल, हरिनारायण धाकड़ का प्रथम आगमन पर सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत ग्राम के सरपंच सैयद मसूद अली पटेल, बीजेपी नेता भागचंद चौरसिया, जनपद सदस्य रिज़वान खां, सतीष जैन नीरज चौरसिया, नवाब कुरैशी छोटे, राजकुमार चौरसिया, नन्द किशोर यादव, अंकित जैन रवि चौरसिया, आदि ने किया इस कार्यक्रम में नीतेश यादव सरपंच सहसपुर, राकेश श्रीवास्तव जनपद सदस्य, संजय द्विवेदी पत्रकार, मोहन माहेश्वरी, अंकित जैन, कैढ़या सरपंच रुप सिंह, हरज्ञान भल्लावी, बृजमोहन जाटव, आफ़त अली, मुल्लू आदिवासी, सरवन प्रजापति, संजय मालवीय, राकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।