Let’s travel together.

मध्य प्रदेश पहुंची ‘अग्निपथ’ के विरोध की आग,ग्वालियर में छात्रों ने किया प्रदर्शन,हाइवे पर लगाया जाम

0 242

ग्वालियर। सेना में शुरू होने वाली अग्निपथ भर्ती के विरोध की आग ग्वालियर तक पहुंच गई है. केंद्र सरकार की इस योजना के तहत युवाओं को चार साल के लिए सेना में भर्ती किया जाएगा. इसमे तय राशि मिलेगी लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद कोई अन्य स्वत्व नहीं मिलेगा. नरेंद्र मोदी सरकार की इस योजना के विरोध में ग्वालियर में सेना में भर्ती की तैयारी में जुटे सैकड़ों छात्र गुरुवार को अचानक सड़कों पर उतर आए. प्रदर्शनकारी छात्रों ने ग्वालियर-इटावा हाइवे जाम कर दिया.

अग्निपथ योजना में सैनिकों की भर्ती के खिलाफ गोला का मंदिर इलाके के सैकड़ो की संख्या में छात्र और युवा सड़क पर उतर आए. उन्होंने गाड़ियों के टायर जलाकर सड़कों पर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ और अग्नि सैनिकों की भर्ती बंद करो के नारे लगाए. प्रदर्शनकारी छात्र सड़क जाम कर वहां बैठ गए.
हाइवे पर लगाया जाम: गोला का मंदिर इलाके से पिंटो पार्क की तरफ जाने वाला यह शहर का मुख्य मार्ग तो है ही यह 192 ग्वालियर-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग को भी जोड़ता है. इसके अलावा भिंड जाने वाले वाहन भी यहीं से जाते हैं और एयरपोर्ट जाने का भी यही मार्ग है. जाम के चलते हाइवे ठप्प पड़ गया और एयरपोर्ट तथा भिण्ड जाने वालों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.


पुलिस से टकराव: इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अफसर और बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंचे. उन्होंने उत्तेजित आंदोलनकारी युवाओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने तो पुलिस ने कई बार हल्का बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ा. इस बीच प्रदर्शनकारी छात्रों ने बीच सड़क पर टायर जलाकर सड़कों को अवरुद्ध कर दिया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811